मोदी जी की अगुवाई में, आगे बड़ी रे साफ सफाई का अभियान बड़े रे...स्वच्छता गीत

ग्राम पंचायत महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश कुमार सिंह स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके ग्राम में हो रहे शौचालय निर्माण कार्य के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि शौचालय बनने से रोग नहीं होंगे जिससे वे बहुत खुश हैं और शौचालय निर्माण में मजदूरों की भी जरुरत होती है जिससे उनके गाँव के लोगो को रोज़गार भी मिला है. वे इस विषय पर एक गीत सुना रहे हैं :
मोदी जी की अगुवाई में, आगे बड़ी रे
साफ सफाई का अभियान बड़े रे-
कोना कोना चमकी औरी हमर देस के भाई-
देस की सफाई खातिर रहुआ आगे आई रे...

Posted on: Mar 20, 2017. Tags: GANESH KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

राधा पति का तो विपत नहीं आज पत जात...बुन्देली फाग गीत

ग्राम-छतैनी,जिला-पन्ना,मध्यप्रदेश से साधू सिंह लोधी होली के त्यौहार में गाया जाने वाला एक फाग गीत सुना रहे है:
राधा पति का तो विपत नहीं आज पत जात-
भीष्म द्रोण न कछु कहत पति कुरु पतहि डरात-
हो राखै पथ मेरी अरी तुम बिना को राखै पथ मेरी-
लीजै नाथ उबैरी तुम बिना को राखै पथ मेरी-
राधा रमण नन्द के लाला दीनानाथ करो अब ख्याला-
अस कहे रोवन लागे बाला धीर धरै...

Posted on: Mar 19, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

16 अप्रैल के आदिवासी सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2017 को...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया 16 अप्रैल को होने वाले आदिवासी सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन करने के बारे में जानकारी दे रहे है, देवी झरिया ग्राम रमकोला, तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर में होने वाले सामूहिक विवाह उत्सव हेतु पंजीयन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2017 है, जय गोंडवानालैंड आदिवासी हायर सेकण्ड्री स्कूल भेड़िया में पंजीयन का कार्य चल रहा हैं , आप पंजीयन हेतु फ़ोन कर भी बता सकते है कृपया पंजीयन करने के लिए आप इन नम्बरों पर भी कर सकते है- देव साय पोया@9009374863, सुखराज पोया@8720844576.वे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया इस सुविधा का अधिक से अधिक साथी लाभ उठाएं कैलाश सिह पोया@9575922217

Posted on: Mar 19, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

लोहार लड़के की कहानी-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कहानी सुना रहे है, गाँव में एक लोहार का लड़का रहता था, वह बकरी चराता था जंगल में दिनभर रहता था शाम को घर जाता था, एक दिन अचानक पानी आया और नदी में बाढ़ आ गई, लड़का परेशांन हो गया रात भर लोहार का लड़का वहीं परेशान होता रहा. रात भर पेड़ पड़ बैठा रहा और रात भर सोचता रहा गीत के माध्यम से-
कहा पाऊ खाना पिना, कहा डोडा खाना भाई, नहीं दिस आगे की जोत...(सोचे और कहे ) कहा पाऊ खाना पीना, नहीं दिसे आगे की जोत...(तो जंगल में रात में कहा से दिखे जोत, रास्ता बेचारा रात भर लोहार का लड़का जंगल में परेशान होता रहा | कैलाश@9575922217

Posted on: Mar 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 15 दिन से बिजली नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं देते, पिछले साल से बिजली का हाल बुरा...

ग्राम-चौगान, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से सम्मत सिंह मरावी उनके गाँव की बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है उनके साथ उपस्थित पास के गाँव पडरिया के ग्रामीण भी बता रहे हैं पिछले 15 दिनों से बिजली बंद है. बिजली नहीं आने से ग्रामवासी परेशान है, कई बार वे इंजीनियर के रजिस्टर में शिकायत दर्ज कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का हल नही निकला है, इसीलिए वे अनुरोध कर रहे हैं कृपया आप सीजीनेट सुनने वाले लोग हम ग्राम वासियों की इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे- असिस्टेंट इंजीनियर@9425806223, विद्युत मण्डल मुख्य अभियंता मण्डला@9425805956, कलेक्टर मण्डला@07642250600. सम्मत सिंह@9111764225

Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SAMMAT SINGH MARAWI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »