इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...प्रार्थना गीत-

ग्राम, पोस्ट-सलका, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपसिखा एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना-
हम चले नेक रस्ते पे हमसे, भूक कर भी कोई भूल हो ना-
हम ये सोचे हमें क्या मिला है, हम ये सोचे किया क्या है अर्पण-
फूल खुशियों के बाटे सभी को, सब का जीवन ही बन जाए मधुवन-
अपने करुणा का जल तू बहा दे, कर दे पावन हर एक मन का कोना-
दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू ज्ञान की रौशनी दे-
हर बुराई से बचके रहे हम, जितनी भी दे भली जिंदगी दे...

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: DEEPSIKHA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : हरजोड़ की जड़ी से मलेरिया बीमारी का उपचार-

ग्राम-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता जयसवाल आज हम लोगो को हरजोड़ की जड़ी से मलेरिया की बीमारी का एक घरेलू उपचार बता रही है. हरजोड़ एक ऐसी जड़ी है जो हमारे आसपास अक्सर पेडो में लिपटा रहता है, जिन व्यक्तियों को मलेरिया बीमारी है वे उस जड़ी को सिलबट्टे में कूटकर मिलाकर थाली में रख लें, उसके बाद वह जम जाएगा, ज़मने के बाद उसके पानी को निकाल कर धूप में रखना है और जब सूखकर सफेद आटे जैसा हो जायेगा, उसे कागज में रखना है और सुबह बिना दातून किये पानी के सांथ सेवन करना है, इससे मलेरिया ठीक हो सकता है : अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7693974141.

Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HEALTH SONG SUNITA JAISWAL VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

माँ की गोंद पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है...राज्य गीत

ग्राम-छतरपुर, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से मोहन मरावी राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है-
विन्ध्याचल सा भाल नर्मदा जल इसके पास है-
यहाँ ज्ञान-विज्ञान-कला का लिखा गया इतिहास है-
उर्वर भूमि सगुन रिक्त संपदा जहां अशेष है-
सुर-सौरभ सुष्मान से मंडित मेरा मध्य प्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोंद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

बारदोली का वो सरदार, जिसे झोपड़ी से था प्यार...सरदार पटेल पर कविता

कानपुर, उत्तरप्रदेश से के.एम. भाई सरदार बल्लभ भाई पटेल के 139 वीं जयंती के अवसर पर उन्हीं को समर्पित एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं :
बारदोली का वो सरदार, जिसे झोपड़ी से था प्यार-
मिट्टी में जन्मा, मिट्टी के खातिर जिसने सत्याग्रह छेड़ा था-
खूब लड़ा वो जिसने गोरों को खदेड़ा था-
एकता का वो दूत जिसने रजवाड़ों को जोड़ा था-
वीर-बलिदानी जिसने देश की खातिर वजीर-ए-आलम का पद छोड़ा था-
ज्वालामुखी सा तेज अखंडता की चट्टान था वो-
जिसने गांधी के संग राष्ट्र निर्माण का सपना देखा था-
लड़ा भी वो, मिटा भी वो, जन-जन की पहचान था वो...

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got Kerosene days after CGnet report, was not getting from 6 months...

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं, उनके गांव में 6 महीने से लोगो को मिट्टी तेल नही मिल रहा था, जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती थी, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच और खाद्य अधिकारी के पास आवेदन किया था, लेकिन उसके बाद भी काम नही हुआ, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 30 जून 2018 को रिकार्ड किया, जिसके 3 दिन बाद मिट्टी तेल उपलब्ध हो गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं और संबधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या का निराकरण हो गया | कैलाश सिंह पोया@9753553881.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »