गोंड मुर्या मडया हल्बा रंग-रंग ना जाति...गोंडी गीत-

रानो वड्डे ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी गीत सुना रही है:
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रेला-
गोंड मुर्या मडया हल्बा रंग-रंग ना जाति-
कुब हुबे मतोर मावा आदिवासी-
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रे ला-
परायन ऐन्दकल हुलकी ऐन्दकल पूना कोला ऐन्दकल-
पूना बोडगा पूना लेयोर मिले मासी ऐन्दकल-
साय रेला रेला रे रे ला साय रेला रेला रे रेला-

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: GONDI GONDI GEET HINDI SONG RANO WADDE

स्वास्थ्य स्वर: आंवले के औषधीय गुण

ग्राम, पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह आयाम आंवले से कुछ सामन्य बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, यदि किसी को भूख न लगे तो वह आवले का चूर्ण पानी के साथ सेवन करे, इससे भूख लगने लगता है, कमजोरी लगने पर आंवले का चूर्ण गाय के दूध के सांथ प्रतिदिन 6 ग्राम सेवन करने से कमजोरी को कम किया जा सकता है, यदि किसी के दिल की धड़कन बढ़ जाती हो, साँस लेने में तकलीफ हो तो पचास ग्राम आवला के मुरब्बे पर चाँदी की परत लगा कर रोज सुबह खाली पेट 20 दिन तक उपयोग करने से इस बीमारी को ठीक करने में लाभ मिल सकता है. धरम सिंह आयाम@9977303211.

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: DHARAM SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

एक बच्चे और अध्यापक के किरदार के माध्यम से चुटकुला-

ग्राम-नंदावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ऋतु एक्का, पुनीता मिंज, कृष्ण एक्का और नमिता एक्का एक चुटकुला सुना रहे हैं :
अध्यापक : अच्छा पिंकू मान लो मैंने तुम्हे 10 लड्डू दिए-
बच्चा : क्या मान लूँ सर आपने तो मुझे एक भी लड्डू नही दिए-
अध्यापक : मान लो तेरे बाप का क्या जाता है (बच्चे ने मान लिया)-
बच्चा : ठीक है सर-
अध्यापक : अब 10 में से 5 वापस ले लिए अब तुम्हारे पास कितने बचे-
बच्चा : 20
अध्यापक : वो कैसे ? – बच्चा : मान ले तेरे बाप का क्या जाता है...

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: JHARKHAND PINITA MINZ RITU EKKA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम लोग सब नाले का गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं...

वार्ड क्रमांक 6, पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नर्मदा प्रसाद सीजीनेट यात्रा के मोहन यादव को बता रहे है कि उनके गाँव में 50-60 लोग हैं जो आज़ादी के 70 साला बाद भी आज लोग नाले का पानी पीकर अपना जीवन यापन कर रहे है, वे लोग हैण्डपम्प का पानी पीने के लिये तरस गए है. जो कमाई करते है वो भी नाले के पानी पीने से हुई बीमारियों पर ही खर्च कर देते है | उन्होंने ग्राम सभा में हर पारे में एक-एक हैंडपंप लगवाने के लिए 20-30 बार आवेदन किया गया है | लेकिन कोई ध्यान नहीं देते: सरपंच@8224873516, साचिव@957530071, P.H.E विभाग@9589733942.

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: NARMADA PRASAD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER WATER

तीना नामोर नानो रे नानो रे...गोंडी हुलकी गीत

ग्राम- चाहचड, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कंचन वड्डे और उमेश्वरी दुग्गा एक गोंडी हुलकी गीत सुना रहे हैं:
तीना नामोर नानो रे नानो रे-
गायतल-गायतल इन्तोरा लीगोरा-
गायतल-गायतल इन्तोरा पेकोरिट-
गायतल लोनी वेयटरा लिंगोरा पेकोरीर-
बदे बुमतह आन्दिट रा लेयोरीर-
बस्तर बूम तह आन्दोम रा लेयोरीर...

Posted on: Jul 19, 2018. Tags: GONDI GONDI SONG KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA

« View Newer Reports

View Older Reports »