हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम...गीत

शास्कीय पूर्व माध्यमिक शाला, गोटुल मुंडा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर,(छत्तीसगढ़) से मान सिंह उसेंडी एक गीत सुना रहे हैं:
हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम-
पल भर में हो जाएगी हर मुश्किल नाकाम-
हौसला न हारेंगे हम तो बाजी मरेंगे-
यू ही कट जायेगा सफ़र साथ चलने से-
की मंजिल आयेगा नजर साथ चलने से-
कहते हैं ये वादियाँ बदलेगा मौसम-
न कोई परवाह है खुशियाँ हो गम...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: MAN SINGH USENDI SONG VICTIMS REGISTER

अधिया या ठेका खेती में प्राकृतिक आपदा के समय लाभ सिर्फ मालिक को, इस नियम को बदलें...

ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, तहसील-मझगंवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि गांव में कई बार गरीब किसान अधिया या ठेका में खेत बुवाई के लिए लेते है, जिसमे कई बार ओला या कोहरा पड़ जाने से नुकसान हो जाता है, जिसका सरकार किसानो को राहत राशि देती है, लेकिन इसका लाभ केवल भूमि मालिक को मिलता है जबकि नुकसान दोनों को होता है, और कई बार बड़े किसान खेत बुवाई का ठेका में देते समय ठेका का पैसा पहले ही ले लेते हैं, इस तरह से भूमि मालिक दोनों तरफ से लाभ प्राप्त करता है और दूसरे पक्ष को कुछ नही मिलता, इसलिए वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस पर नियम बनाए जिससे दोनों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की राशि मिल सके| रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सेजिया चढत डर लागे हो रामा पायल बाजे...चैतावर गीत

सरैया बाजार, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक चैतावर गीत सुना रहे हैं :
सेजिया चढत डर लागे हो रामा पायल बाजे-
पायल बाजे हो पायल बाजे-
एकता बरिन मोर सास ननदिया-
दूजे सौतिन घर जागे हो रामा पायल बाजे-
सेजिया चढत डर लागे हो रामा पायल बाजे...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: SANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

समाजवाद, जिसने लिया रसास्वाद, उसने हुआ आबाद बाकी सब हैं बर्बाद.... कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक कविता सुना रहे हैं :
समाजवाद, जिसने लिया रसास्वाद, उसने हुआ आबाद बाकी सब हैं बर्बाद-
जातिवाद कर रहे हमें बर्बाद, उनमे नहीं किसी इसे लगाव-
हमें करा रहे हैं अलगाव, सबको दे रहे है घाव
विदेशी छोड़ रहे हैं यहां प्रभाव इसलिए नहीं किसी से लगाव-
हमें हो गया अपने घर से ही लगाव-
देश से कर बैठे अलगाव, एकता का है अभाव...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे दिव्यांग जीवन प्यारा लागे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबर्ती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे दिव्यांग जीवन प्यारा लागे-
हरियर भुईयां आमा तरी छईयां देख मन झुमे लागे-
चारो कती हरा भरा खेत लहराए-
मोदी बाबा हस के कहथे बढ़िहा दिन आये-
बारी मा है जोंढीर खीरा चाउर मा है धान-
एखर मामा भउजी कथे नवा लुगा लान...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: CHANDARSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »