मान सम्मान पाने के लिए चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान होना आवश्यक है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक लेख सुना रहे है जिसका शीर्षक है भगवान और शैतान : धनवान या राजा महाराजा, मंत्री बन जाने से सम्मान नहीं बढ़ जाता | मान सम्मान पाने के लिए चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान होना आवश्यक है | धनवान या राजा-का वही पूजा करते है जो उनके संपर्क में रहते है जिन्हें उनसे कुछ पाने की अभिलाषा होती है या जो डरपोक होते है लेकिन चरित्रवान, गुणवान, विद्यावान, दयावान सभी जगह मान सम्मान पाते है और वह आदमी इन्सान कहलाता है और आगे चल कर भगवान भी कहलाता है जैसे ओशो रजनीश, संत कबीर दास, गुरु घासीदास, गुरुनानक।बाकी सब शैतान कहलाते है जैसे रावण और कंस |
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KANAHIYA LAL PADIHARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
बीमारी में काम आए, खट्टा मीठा सबको भाए, क्या है?...प्रश्न और उत्तर
ग्राम पंचायत-सिंघपुर, पोस्ट-मुनमुना, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कक्षा 5 की छात्रा संयोगिता मरकाम कुछ प्रश्न और उत्तर सुना रही है :
बीमारी में काम आए खट्टा मीठा सबको भाए (अनार)
सबसे बढ़िया फल है कोन ना जाने इसका नाम (आम)
मुह में पानी लाए खाने को स्वादिष्ट बनाए (इमली)
रात को मौज उडाए लेकिन दिन में देख ना पाए (उल्लू)
सर्दी में काम आती शीत हवा से बचाती (ऊन)
तप करना है उनका काम, सदैव मुह पर राम का नाम (ऋषि)...
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG KABIRDHAM SANYOGITA MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
2013 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ, पूरा पैसा नही मिला, सडक स्वीकृत हुआ, निर्माण नहीं हुआ...
ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका पूरा पैसा नही मिला, स्वीकृत राशि 75 हजार में 37 हजार 500 मिला है, हितग्राही जब अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें भगा दिया जाता है, इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मद्रासी पारा से सारणी तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 133 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था, लेकिन सडक का निर्माण नही हुआ, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में आवेदन दिया, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के पास भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, कृपया फोन करें : CEO@9953924884, अंतागढ़ जनपद CEO@9753724383, कांकेर जनपद C.E.O.@9425258269. विश्राम सिंह गावडे@9406151517.
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HOUSING KANKER ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सन्तान कहलाने के लायक नहीं, फिर भी संतान कहलाते हैं...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
सन्तान कहलाने के लायक नहीं, फिर भी संतान कहलाते हैं-
अपने ही धुन में मस्त हो मस्ती करने चले जाते हैं-
मना करो जिन राहो में जाने को, उसी राह में चले जाते हैं-
सोचते हैं मन में क्या क्यों मना किया गया, चलो थोड़ा देख कर आते हैं-
वहां देखने क्या जाते है, वहां की भव्यता देख वहीँ रह जाते हैं-
अपने धुन में उसे पता नही चलता कि ये भयानक दलदल है-
फंसते-फंसते इतना फंस जाता है कि फिर वह निकल नहीं पाता है-
तब याद आता है उसे कि माता पिता ने क्यों रोका था...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KANHAILAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कर दो नेवरिया भव से पार मोरे शिव गुरु...भजन गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं:
सुन ले अरजिया हमार मोरे शिव गुरु-
कर दो नेवरिया भव से पार मोरे शिव गुरु-
सुखवा के साथी बा सारा संसार हो-
दुखवा में सबही के भईली अपार हो-
छोड़ अईली माया के बाजार मोरे शिव् गुरु-
जब तक तनवा में ससिया के डोर बा-
माया के रसरिया से बंधल पोरे-पोर बा-
होके अईली नन्दी पे सवार मोरे शिव गुरु...


