अंधा हूँ, आधार लिंक नही हो पाने से विकलांगता पेंशन रुक गया है दो बार कोशिश किया नही हुआ...

ग्राम पंचायत-लोलकी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल बता रहे हैं, वे दोनों आंख से दृष्टिबाधित है, उन्हें पहले विकलांग पेंशन मिल रहा था, लेकिन अब नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है बैंक का स्थानांतरण सूरजपुर हो गया है और खाता आधार लिंक नही है जिस वजह से पेंशन नही मिल रहा है, उन्होंने अपना खाता आधार से लिंक कराया था, लेकिन नही हुआ|फिर पुन: लिंक कराया तब भी नही हुआ है इस संबंध में उहोने सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सहायता नही मिली है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे विकलांगता पेंसन मिल सके: सचिव@9617269030, CEO@9424166557.

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

ओ माँ, ओ माँ पास बुलाती है कितना सताती है...गीत

ग्राम-मायापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवानिया, उमा भारती और अमृता सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
ओ माँ, ओ माँ पास बुलाती है कितना सताती है-
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है-
आज तुझे सीने से लगा लू मै-
चीर के दिल के धड़कन में तुझको छुपा लूँ मै-
सावन बन-बन के एक पल पल तरसी है-
तेरे लिए कितना एक जाने जाती है...

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER

5 साल से हम लोग हमारे गाँव में पक्की रोड के लिए आवेदन कर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नही दे रहे...

उदय मानिकपुरी आज खाल्हेपारा, ग्राम-सारपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पहुंचे है वहां से गाँव के खरताल सिंह आयाम बता रहे हैं हमारे गाँव में सीसी रोड निर्माण नही हुआ है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, वे 5 साल से आवेदन दे रहे हैं अधिकारी बनेगा बनेगा कहते हैं लेकिन अभी भी हालात वही है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें, जिससे गांव में रोड का निर्माण हो सके: सरपंच@9174450884, सचिव@9893882779, PWD@9589785660, CEO@9669625077. खरताल सिंह@9406430467.

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आसमां...गीत

ग्राम पंचायत-खुंशी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानवती एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आसमां –
ले चलो ओ मुझे तुम कहाँ ये हे वही शमा प्यार का-
मुस्कुराती हुई चांदनी, जगमगाता हुआ आशमा –
ले चलो ओ मुझे तुम कहाँ ये हे वही शमा प्यार का...

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

चुवत अन्हरवे अँजोर हो रामा चइत महिनवा...चइता गीत

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक चइता गीत सुना रहे हैं :
चुवत अन्हरवे अँजोर हो रामा चइत महिनवा-
अमवा मउरि गइलें नेहिया बउरि गइलें-
देहियाँ टूटेला पोरे पोर हो रामा चइत महिनवा-
उड़ि उड़ि मनवा छुवेला आसमनवा
बन्हल पिरितिया के डोर हो रामा चइत महिनवा-
अँखिया न खर खाले निंदिया उचटि जाले
बगिया भइल लरकोर हो रामा चइत महिनवा...

Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »