पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है...कविता

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सनुप कुमार नेटी चिडियों पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है-
तुम्हे ज्ञात अपनी बोली में क्या सन्देश सुनती है-
चिड़िया बैठी प्रेम रीती हमे सीखलाती है-
वह चक्के बंधी मानव को मुक्त मन्त्र बतलाती है-
वन में जितने पंछी है कंजत खोखिल...

Posted on: Jun 18, 2018. Tags: SANUP KUMAR NETI SONG VICTIMS REGISTER

मै आरती तेरी गाऊं हे केशव कुंज बिहारी...भजन गीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परी एक भजन गीत सुना रही है :
मै आरती तेरी गाऊं हे केशव कुंज बिहारी-
मै नित, नित शीश नवाऊं मोहन कृष्ण मुरारी-
है तेरी छवि अनोखी दूजी न ऐसी देखी-
तुझसा न सुन्दर कोई ओ मोर मुकुट धारी-
मै नित, नित शीश नवाऊं ओ केशव कुंज बिहारी-
मै आरती तेरी गाऊं केशव कुंज बिहारी...

Posted on: Jun 10, 2018. Tags: PARI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER

जरो बिन सारे की नदियाँ हो...बघेली लोकगीत

ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे है:
जरो बिन सारे की नदियाँ हो
मोरो महुआ उजड़ गव-
महुआ उजड़ गव मोरो-
महुआ उजड़ गव-
सास मोरे घर मा ससुर मोरे घर मा-
जरो बिन सारे की नदियाँ हो...

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: RAMESH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

कब तक भरोसा करत रही हो...पर्यावरण पर कविता

भगतपारा, पंचायत-धुमाढांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक कविता सुना रहे है:
कब तक भरोसा करत रही हो-
शासन के सुरक्षा और नियम पर-
आज जल जंगल जमीन ख़तम होत जात हे-
और पेड़ पौधा कटत जात हे-
नदिया नरवा सुखत जात हे-
सुना रे जंगल के आदिवासी साथी मन-
कब तक भरोसा करत रही हो...

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

केलो नदी का पानी गन्दा हो रहा है, दुर्गन्ध है, नहाना मुश्कित है, पशु भी पानी नहीं पी सकते...

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि केलो नदी इतना गन्दा हो चूका है कि वहां स्नान करना मुश्किल है वहां का पानी बहुत महकता है मवेशी तक पानी नहीं पी पा रहे है उसके बदबू के कारण लोगो का स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है. कारण है जिंदल कम्पनी जो उसका कचरा पानी में फेक रहा है| वह बहकर नदी नाले में जा रहा है उससे नदी नाले का पानी भी गन्दा हो रहा है इस समस्या का निदान के लिए कम्पनी कोई पहल नहीं कर रहा है| जब से जिंदल कम्पनी आया है तब से नदी नाला गन्दा हो रहा है, प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है : कलेक्टर@07762222103. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jun 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »