3 महीने से हैंडपंप खराब, कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे, आवेदन से कोई काम नही हो रहा है...
ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-जजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार, हरिवंश लाल आयाम और सिलोचन बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 15 में 3 महीने से हैंडपंप खराब है, वे लोग कुएं का पानी पीते है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच और जनपद में आवेदन दिया, अधिकारी बोलते है, बन जायेगा लेकिन इस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
सरपंच@9111234215 सचिव@7697733755, CEO@9977407988, PHE@7697747447. राजेश कुमार@7354604517.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our hand pumps got repaired after report on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जमुना प्रसाद चर्मकार बता रहे हैं कि उनके गाँव में 1 महीने से हैंडपंम्प खराब था, जिसमे करीब 70 लोगो का गुजारा होता था, जो पानी की समस्या से परेशान थे पर अधिकारी बिल्कुल नहीं सुन रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में यात्रा के दौरान आये सांथियो से 12 तारिख को रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद एक हैंडपंप 13 तारिख और दूसरा 14 तारीख को बन चुका है, अब लोगो को पानी की सुविधा हो चुकी है, वे खुश हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उमकी मदद की : जमुना प्रसाद@9589267957.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: JAMUNA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी...गोंडी गीत
जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम आतला एक गोंडी गीत सुना रहे है:
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी-
घोटुल ता अगा उदवालो, न्याय निवा केवालोर-
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम मूलवासी-
दिवाडी महिना तोचोड़े कोंदान पूजा केवालोर-
माठ आन्दोम आदिवासी माठ आन्दोम कोयावासी...
उत्तम आतला@9404984750.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: GADCHIROLI MH GONDI SONG UTTAM ATALA
होरा बोरा मरमा दाई होरा बोरा मरमा इन्जोरे...गोंडी विवाह गीत-
ग्राम-आमागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगल दाई एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रे लोयो रेला, रे रे लोयो रेला रे रेला-
रे रे लोयो रेला रे रेला राला रे रेला-
होरा बोरा मरमा दाई होरा बोरा मरमा इन्जोरे-
धरती रुसन लेयो दाई जाते रोवे एडपे को इन्जोरे-
एयो रारी से मोर माता इयो नारी से ता हमर मारी इंजोर-
हे मर-मर मल के माता दाई मै मै माल के दाई मातारो...
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER MANGAL DAAI
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे...बाल कविता-
कुमारी सुईया आयाम एक कविता सुना रही हैं:
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे-
पढ़ना कभी न छोड़ेंगे हम हरदम पढ़ने जाएंगे-
छोटे-छोटे हांथ हमारे गड्ढ़े खूब बनाएंगे-
उन गड्ढो में अच्छे सुंदर पौधे खूब सजाएँगे-
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे...

