हैंडपंप नहीं है हम 70 लोग नाले का पानी पीते हैं, अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए हैं...
ग्राम खैराडीह, पंचायत-सिलौटा, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसू राम बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में पानी की समस्या है, एक भी हैंडपंप नही है, लगभग 17 घर जिसकी जनसंख्या करीब 70 है जो इस समस्या से पीड़ित हैं, वर्तमान में वे नाले का पानी उपयोग कर रहे हैं| कई बार उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई| जिससे वे हताश होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है, दिए गए संबंधित अधिकारियों के नंबर पर अधिक से अधिक बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:सचिव@7354633193, SDM@9165493212, कलेक्टर@9826443377. धनसू राम@9669859703.
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हंसना सीखो, भंवरों से नित गाना...बाल कविता
ग्राम पंचायत-सेमराकला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से निशा और सुषमा एक कविता सुना रही हैं:
फूलों से नित हंसना सीखो, भंवरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से सीखो, मिलना और मिलाना – शीश हवा के झोकों से लो, कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, दुःख में धीरज धरना-
दीपक से सीखो, जितना हो सके अन्धेरा-
प्रथ्वी से सीखो प्राणी की, सच्ची सेवा करना-
जल धारा से सीखो, आगे जीवन पथ में बढना...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: PUSHPA AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल हो गया, रोज़गार गारन्टी में काम किये, भुगतान अभी तक नही हुआ है, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उपसरपंच शिवकुमार जायसवाल बता रहे है कि रोज़गार गारंटी में काम करने वाले मजदूरो का पैसा डेढ़ साल से ज्यादा हो गया नही मिला है, इस समस्या को लेकर कार्यक्रम अधिकारी, सीईओं, से बात की है लिखित में भी समस्या से अवगत कराए है, अधिकारियो का कहना है दूसरी बैंक में पैसा चला गया है, कृपया इस समस्या का समाधान कराने के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि मजदूरी का पैसा मजदूरों को मिल सके-@अधिक जानकारी के लिए. शिवकुमार उपसरपंच@9406101231,9617884932,ब्लॉक सीईओ@9165689001,जिला सीईओं@9977407988,कलेक्टर@9826443577.
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का ट्यूबवेल तीन महीने से ख़राब है, हम एक किलोमीटर दूर से पानी लेकर आते हैं...
ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले ग्रामीणों से चर्चा कर रहे गाँव के माधुराम, ननकू मरकाम बता रहे है कि २-३ महीने से बोरिंग(ट्यूबवेल) ख़राब है जिसके ग्रामीणों को पीने का पानी लेने के लिए गाँव से १ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, गाँव के वार्ड क्रमांक ३ के २० से २५ परिवारों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ है,कई बार आवेदन देने के बाद भी नही हो रहा है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि बोरिंग ठीक हो जाये जिससे की ग्रामीणों की पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके:कलेक्टर@9826443377,SDM@9165493212,पंचायत सचिव@9753467089. ग्रामीण ननकूराम@7974065899.
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड नही होने से हम ग्रामीण सरकारी योजनाओ का लाभ नही ले पा रहे है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार यादव बता रहे हैं कि राशनकार्ड नही होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है, जिससे वे बहुत परेशान है इसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में दो बार आवेदन दिया है, पर अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है,कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि समन्धित अधिकारियो से फोन कर बात करे ताकि इस गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले| दिए गये विभागीय अधिकारीयों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें-सचिव@9753467089. C.E.O.@9165689001.कलेक्टर @9826443377. S.D.M.@9165493212.संपर्क नम्बर@7697408396.



