नदियों से रेत उत्खनन पर रोक के बावजूद केन नदी में अवैध उत्खनन जारी, कार्यवाही की अपील...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि 11 मई को ग्राम वीरा के नदी के पुल के पास प्राइवेट कंपनी के ठेकेदोरो द्वारा केन नदी से रेत उत्खनन किया जा रहा था इसकी सूचना उन्होंने 100 डायल कर तुरंत दी लेकिन पुलिस के समय पर नही आने से खनन करने वाले ठेकेदार JCB व डम्पर, ट्रेक्टर लेकर भाग गए. जबकि नदियों से रेत उत्खनन पर रोक लगी हुई है, बावजूद इसके खनन हो रहा है, पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन इस ओर कोई कड़ा क़दम नही उठाया गया है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध है आप फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि अवैध रेत खनन बन्द हो. ए.एस.पी.07732252106,कलेक्टर@07732252003. सिंह@8719095669.

Posted on: May 13, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है :
जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे-
तू हाथों में ले ले किताब, सौ रस्ते इससे फूटेंगे-
आधा भारत नारी है, फिर भी क्या बेचारी है-
पढना और पढाना है, शिक्षित गाँव बनाना है-
जुल्मों के बंधन टूटेंगे, मकड़ी के जाले छूटेंगे...

Posted on: May 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान...गोंडवाना भक्ति गीत -

ग्राम-टाँकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार सिंह परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान-
सरज सकल पूरण हो मिले मिले सबकी मान-
बड़ा देव है सबका ध्याता कहाँ-कहाँ खोजूं रे-
मोर बड़ा देव हैं रखवारे-
मोरी बावन गढ़ की देवी देख न संतन सुमिरौ रे-
तोरा जोहारो रे मोरे बावन गढ़ की देवी-
देता सेवा जोहरों रे-
एक बार लिंगोबाडा है सबका ध्यान-
करलइयो बड़ा देव का करियो सबका उपकार-
करो रे मोरी रखवार, मैं सेवा जोहरों बावन गढ़ की देवी...

Posted on: May 13, 2017. Tags: MANOJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब, झिंझर पहार किनरिया ओ...तेंदू पत्ता गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया तेंदू पत्ता को लेकर सरगुजिहा भाषा में एक पारंपरिक गीत सुना रहे है :
हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ-
झिंझर पहार घूमि आब-
दोना में लता धरब,तुमा में पानी-
डगर-डगर चल जाब-
किरा में पान टोरब,झिरिया में खाना खाब-
टिकुरा में पान टोरब,पेड़ तरे संगी आराम करब-
हरे- हरे तेंदू पान तोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ....

Posted on: May 12, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 400 लोगों के लिए सिर्फ 3 हैंडपंप है कृपया कुछ और हैंडपंप खुदवाने में मदद करें...

ग्राम-पडरिया माल, पोस्ट-धीरी, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से महेन्द्र सिंह उइके अपने गाँव में पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव में करीबन 400 की आबादी है और मात्र 3 हैण्डपम्प है जिसमे गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नही रहता है जिसके कारण पीने की पानी की गंभीर समस्या होती है, ग्रामीणों की मांग है कि कुछ और हेंडपंप लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को पीने का समुचित पानी मिल सके. इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि आप कृपया इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए C.E.O.@9425391707, परियोजना अधिकारी@9893713008, सरपंच@9009690805, सचिव@7770804951. महेंद्र@9575256339.

Posted on: May 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »