भूमि पट्टा के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

आंध्रप्रदेश/ पक्षिम गोदावरी जिले के बोनगिरी गाँव में ग्रामवासीयो को भूमि का पट्टा नहीं मिला है| निवासी मडावी रमेश का कहना है| निवासी भूमि पट्टा के लिये अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन उस पर कोई काम नहीं होता है| वे परेशान है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर संपर्क कर, भूमि का पट्टा बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9866542162.

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH MADAVI RAMESH PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WEST GODAVARI

स्वास्थ्य स्वर : मधुमेह की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा मधुमेह की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती, बेल की पत्ती और तुलसी की पत्ती सभी को 50-50 ग्राम लेना है|मेथी दाना, करेले के बीज, जामुन की गुठली, गुडमार, आंवला, विजयसार, नीम, गिलोय, अजवाइन सभी को 50-50 लेकर पीस लें| और सीसी में रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन से पहले सेवन करना है | मीठी चीजो का सेवन ना करें| सुबह शाम टहलें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARAMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

लगती अषाढ़ धर के निकलो नागर बैला ला...गीत-

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अंजनी नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
लगती अषाढ़ धर के निकलो नागर बैला ला-
पावस ला कर डारेव मैं पेर के जांगर ला-
बिन पानी कैसे करों खेत के बियासी ला-
तरिया नदिया, कुआं बावड़ी रोवत हवय पियासी ला-
खेत निदईया दीदी मन हां, कैसे गांही करमा ददरिया...

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: ANJANI NETI BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिल-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है-
हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है-
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है-
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

ये खोली ला बान मारे...गीत-

ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू अपने साथी के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
ये खोली ला बान मारे-
बोली के रस दब सजगा-
ये खोली के हवय उट पुट रसदा-
ये खोली ला बान मारे-
ये खोली ला समुज बुताय ले-
सिरा की कुदाईया रुपनी लगईय...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »