स्वास्थ्य स्वर : अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं| अजवाईन के फूल 10 ग्राम, पिपरमेंट 10 ग्राम, देशी कपूर 10 ग्राम लेकर सभी को कांच की सीसी में भरकर ठीक से ढक दें और धूप में रख दें| 24 घंटे तक रहने दें| जब ये पानी जैसा हो जाये तो उसका उपयोग कर सकते हैं| दवा को 4-6 बूंद चीनी में, बतासा में या पानी में उपयोग कर सकते हैं| इस दवा का उपयोग उल्टी, दस्त, सिर दर्द, सर्दी जुकाम, खांसी, विषैले कीड़े के कटाने और सभी प्रकार के दर्द के लिये किया जा सकता है|अधिक जानकारी के लिए दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नेताओं की गोद में खेल रहा, मेरा भारत महान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
नेताओं की गोद में खेल रहा, मेरा भारत महान-
जनता मूर्ख जानकर भी कर रहा उनका दोष का सम्मान-
खून की होली खेल रहे, हो रहा कत्ले आम-
चीर हरण हो रहा यहां देखो यहां खुले आम-
देश की अमानत पूंजी लोग ले भाग रहे-
उद्योगपति बेईमान, सरकार सो रहा यहां बिस्तर तान...
Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जिनको इस तरह की समस्या हो वे बाल हर्रा 100 ग्राम, बहेरा 200 ग्राम, आंवला 300 ग्राम, सनाय की पत्ती 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम एकत्र कर लें | उसके बाद हर्रा, बहेरा, आंवला तीनो को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| सनाय पत्ती को भी पीसकर चूर्ण बना लें| सब को 50 ग्राम घी में भुन लें, उसके बाद सेंधा नमक मिलाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद पानी के साथ और रात को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार 21 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करे : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सर पर बोझ पड़ने पर ही जिम्मेदारी का पता चलता है...कहानी-
एक गांव था| गांव के मुखिया का नाम बंतराम था| उसके छोटे भाई का नाम सगिर्तन था| दोनों में गहरा प्रेम था| दोनों का परिवार एक साथ एक घर में रहते थे| दोनों भाई के दो लडके और एक लड़की थी| सब कुछ अच्छा चल रहा था| सभी का विवाह हो गया| लेकिन बच्चो का आपस में मेल नहीं था| जिसके कारण घर का बटवारा हो गया| सभी अलग-अलग रहने लगे| जिससे उनका समय एक ही काम को करने बर्बाद होने लगा| खर्च बढ़ गये| मुखिया और उसका भाई दोनों बूढ़े हो चुके थे| फिर भी काम करने जाते थे| और जवान बेटे कोई काम नहीं करते थे| समय बीता और एक दिन दोनों भाई का देहांत हो गया| अब बच्चो पर जिम्मेदारी आई | तब उनको पता चला घर चलाने के लिये कितना मेहनत करना पड़ता है|
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : माताओं में होने वाली दूध की कमी को दूर करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी माताओं में होने वाली दूध की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| सतावर 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, सफेद मुसली 100 ग्राम, काली मुसली 100 ग्राम लें | सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
