केसो मलोकी गोसो कवरे...बंगाली भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) अशोक कुमार भाली एक बंगाली भक्ति गीत सुना रहे हैं :
केसो मलोकी गोसो कवरे-
भवार भोरे थपवा लोको रे-
पंसुवारी दिये तो मै घोरे एने ती-
येसु मलोती घोसो घोरे...

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: ASHOK KUMAR BHALI MP SATANA SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं| उनके पास भूमि पट्टा नहीं रहने के कारण उनके बच्चो की पढाई लिखाई में दिक्कत हो रही है| सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है| उन्होंने उक्त विषय पर ग्राम सभा और लोक सुराज में कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9489118118, तहसीलदार@9425563038, SDM@9424185735, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878, सरपंच@9754419529. संपर्क नंबर@9111923350.

Posted on: May 30, 2019. Tags: ASHOK BIYAAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

5 महीने पूर्व आंगनवाड़ी का निर्माण शुरू हुआ था, काम पूरा नहीं हुआ...मदद की अपील-

बैगा पारा, ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार धुर्वे, सालिक बघेल, तीरथ धुर्वे और सुनील कुमार धुर्वे बता रहे हैं| गाँव में 5 महीने पहले मिनी आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ| भवन नहीं होने के कारण एक वर्ष से किराये के माकान में आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है| अधिकरी 5 महीने पूर्व काम शुरू कर भूल गये हैं| भवन अधूरा पड़ा है| इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@7898959990. संपर्क नंबर@6261889088.

Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI OK PANDARIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दे रहे हैं, अधिकारी नही सुनते कृपया मदद करें...मदद की

ग्राम-कोठी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या हैं, लगभग मार्च के महीने के बाद से यहाँ के कुँए में पानी ख़तम हो जाता है| थोड़ा पानी बचता है, उसमे पत्ते गिर कर सड़ जाते हैं| जिसको पीने से बीमारी फैलती है|वहां लगभग 7 घर, और 30 लोगों की जनसंख्या है | वे करीब 9 साल से सरपंच-सचिव और ग्राम सभा में आवेदन दिये हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बरों पर बात कर नया हैंडपंप खुदवाने में मदद करें| सचिव@ 9617031878, सरपंच@9754419529, संपर्कनम्बर@9111923350.

Posted on: May 19, 2019. Tags: ASHOK VIHAY BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : लौंग के औषधीय गुण और उपयोग-

नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो लौंग के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| लौंग को मुह में रखकर चूसने से खांसी की समस्या में आराम मिल सकता है| इसके साथ ही मुह से आने वाली दुर्गंध भी ख़त्म होती है| लौंग तेल की कुछ बूंदे कपड़े में लेकर सूंघने से शर्दी ठीक हो सकती है| लौंग को पीसकर 100 मिली लीटर पानी में मिलाकर उसे छान लें, और मिश्री मिलाकर पियें| इससे ह्रदय संबंधी समस्या और पेट की समस्या में आराम मिल सकता है| लौंग का तेल दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द में आराम मिल सकता है| लौंग को पानी के साथ पीसकर, हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से जी मचलना बंद हो जाता है| इस तरह से लौंग के कई फायदे हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.

Posted on: May 02, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »