नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां...मसीह गीत-
ग्राम-मोहंदी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां-
हम मिलेंगे बदलो पर, देखेगा सारा जहां-
उसका कोई भी वादा न होगा अधूरा-
हर एक वादा होगा उसका पूरा-
संग हम रहेंगे अपने ईशु के संग-
नीले असमा से पार जायेंगे, मेरा ईशु रहता वहां...
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे, हाय रे सींचेला जाबो गा, कजनार डबरा सींचेला जाबो रे...गीत-
ग्राम-मोहंदी, पोस्ट-खाटी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे, हाय रे सींचेला जाबो गा-
कजनार डबरा सींचेला जाबो रे-
पहले चलय चाँदी के रूपया, अब चलय नोट भईया-
भईया अब तो चलय नोट...
Posted on: Mar 05, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
2012 तथा 2013 की छात्रबृत्ति (भवन निर्माण कर्मकार मंडल) बच्चों को नहीं दी गयी है...कृपया मदद करें
ग्राम-गोरसी ,जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से (भारतीय किसान यूनियन) नाथूलाल राठौर बता रहे हैं, कि शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय गोरसी में सन 2012 तथा 2013 की छात्रबृत्ति (भवन निर्माण कर्मकार मंडल) बच्चों को नहीं दी गयी है, कुछ बच्चों से भी उन्होंने बात की और विद्यालय केप्राचार्य महोदय जी से भी प्राचार्य महोदय जी का कहना है कि, कर्मकार मंडल के छात्रवृत्ति नहीं दी गयी है बाकि दे दी गयी है, इसके लिए जनपद पंचायत C.E.O को दो बार पत्र भी लिखा गया, लेकिन उनके द्वारा कहा गया कि राशि न होने के कारण नहीं दी जा रही है, जब भी राशि उपलब्ध होगी वितरित कर दी जायेगी 206 छात्र ऐसे हैं जिनको 2 वर्षों से छात्रबृत्ति नहीं दी गयी,इन सम्पूर्ण छात्रो की छात्रवृति लगभग 281000 है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की आपील कार रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या को समाधान करने में मदद करें:लेवर अधिकारी@9301114891.
Posted on: Jan 28, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER
he had applied RTI to village Secretary but He Not responded...
Santosh ram Rathore from village guari, Jatehari Tahsil, Anuppur district, MP and saying that he had applied RTI to village Secretary. He Not responded. Santoshram complained to Block CEO. CEO ordered to Secretary but secretary not responded either. Secretary@ 9754869880.
Posted on: Jan 28, 2019. Tags: ANUPPUR MP RATHOR SANTOSH SONG VICTIMS REGISTER
वार्ड क्रमांक-5 का नल एक महीने से नहीं चल रहा है,पानी के लिए अकाल है...कृपया मदद करें
ग्राम-कोलनी, पोस्ट-फुनगा, थाना-अनूपपुर, जिला-अनूपपुर, (मध्य प्रदेश) से छोटेलाल बता रहे हैं, कि ग्राम-कोलनी का वार्ड क्रमांक-5 का नल एक महीने से नहीं चल रहा है, बाकी सभी जगह चालू है, वार्ड क्रमांक-5 में पानी के लिए अकाल है, कई बार सम्बंधित अधिकारीयों से कहा गया लेकिन कोई भी नहीं सुन रहा है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, की दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:मुन्ना पाव @9617584205.
