ये जिनगी के नई आय ठिकाना गा संगी...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं:
ये जिनगी के नई आय ठिकाना गा संगी-
आनी बानी के रोग आगे-
मुश्किल होगे जीना गा संगी-
ठौर-ठौर मा खुलगे कारखाना-
किसिम किसिम के कल कारखाना गा संगी-
पर्यावरण ला दूषित करथे, नई आये कोखरो ठिकाना...
Posted on: Mar 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
पावार प्लांट द्वारा लगातार नाले में गंदा पानी छोड़े जाने से पानी दूषित हो रहा है, अधिकारी ध्यान नह
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता उनके इलाके में स्थापित जिंदल पवार लिमिटेड कंपनी के वजह होने वाले नुकसान से अवगत करा रहे हैं | इलाके के निवासी भैयारंजन डेरा बता रहे हैं| उनके इलाके में जिंदल पवार प्लांट के ऐस टैंक का पानी नाले में छोड़ा जाता है| जिसमे राख मिला होता है और पानी दूषित होता है| जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कार्यालयों में अधिकारियों के पास किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| लगातार नाले का पानी दूषित हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9425584600, सरपंच@9301189385, विधायक@9406491777, CEO@9827804599. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG POLLUTION RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WATER
मेरी मम्मी प्यारी मम्मी मुझको बहोत भाती है...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रही हैं:
मेरी मम्मी प्यारी मम्मी मुझको बहोत भाती है-
अपने आंचल के छांव में, लोरी सुनाकर सुलाती है-
अपने तन से दूध पान कराकर-
अपने आंचल से ढक लेती है-
गीले में खुद सोती पर सूखे में मुझे सुलाती है-
थोड़ा भी अस्वस्थ्य होने पर झट अस्पताल ले जाती है...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बुखार होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं | तुलसी की पत्ती 5 ग्राम, अजवाईन 3 ग्राम, गिलोय 6 ग्राम, काली मिर्च 4 ग्राम, गुड़ 10 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें और 2 गिलास पानी में उबालें| जब एक कप बच जाये, तो उसे गुनगुना रहने पर दिन में 2 बार सेवन करें| इसका प्रयोग किसी भी बुखार में कर सकते हैं | बीमारी के समय ठण्डी चीजों से बचें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG GANDHI HD HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट में होने वाली गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| भुनी हुई अजवाईन 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, सेनाय की पत्ती 50 ग्राम, बाल हर्रा भुना हुआ 50 ग्राम सभी को साफकर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार गुनगुने पानी से सेवन करें, लाभ हो सकता है| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.
