स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बुखार होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं | तुलसी की पत्ती 5 ग्राम, अजवाईन 3 ग्राम, गिलोय 6 ग्राम, काली मिर्च 4 ग्राम, गुड़ 10 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें और 2 गिलास पानी में उबालें| जब एक कप बच जाये, तो उसे गुनगुना रहने पर दिन में 2 बार सेवन करें| इसका प्रयोग किसी भी बुखार में कर सकते हैं | बीमारी के समय ठण्डी चीजों से बचें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.
