स्वास्थ्य स्वर : खांसी बीमारी का घरेलु उपचार-
ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहित खांसी बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं| तुलसी की पत्ती को एक गिलास पानी में उबालें, जब वह उबालकर आधा गिलास बचे | उसके बाद 2 चम्मच मधुरस (शहद) को थोड़ी कड़ा होते तक मिलायें | फिर खाली पेट सुबह शाम सेवन करना है| लगातार 3 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8720822286.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारी सर्वे करते हैं, लेकिन आगे काम नहीं होता..मदद की अपील-
ग्राम-मर्रिगुंट, पंचायत-मुसलिमडूग, तहसील-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगूडम (तेलंगाना) से पायम सत्यम बता रहे हैं| मुसलिमडगु गाँव में उनका जमीन है| अधिकारी गाँव का सर्वे कर चुके हैं| लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला हैं| सत्यम के पास 5 एकड़ जमीन है| वे अकेले ऐसे नहीं हैं| गाँव के 40 लोगों को जमीन पट्टा अभी तक नहीं मिला है| कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं| लेकिन सुनावाई नहीं हो रही हैं| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर अधीकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978. संपर्क नंबर@9989462784.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHGUDEM PODIAM NARENDRA PROBELM TELANGANA
लाला जी ने केला खाया...कविता-
ख़ास पारा, ग्राम-श्याम नगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रृष्टि राजवाड़े एक बाल कविता सुना रही हैं :
लाला जी ने केला खाया-
केला खाकर मुह पिचकाया-
मुह पिचाकार कदम बढाया-
कदम के नीचे छिलका आया-
लाला जी फिर गिरे धडाम-
मुह से निकला हाय राम...
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG POEM SHRISHTI RAJWADE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
योजना का पैसा नहीं मिलने से आवास नहीं बन पा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-पंचायत कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन बता रहे हैं| उनके नाम से आवास योजना आया था| जिसका पैसा उन्हें अभी तक नहीं मिला है| जिसके कारण वे अपना आवास नहीं बना पा रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर, योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@9131513457, सरपंच@9754656240. संपर्क नंबर@9669532123.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
होगे नवा बिहान, जागो जागो रे मोर भईया...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विजयलाल पटेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
होगे नवा बिहान, जागो जागो रे मोर भईया-
अंगना में रे बिलते हे चिरैया-
परमपून ऐसन थनौव जी-
सरग ला भुईया में लानव गा-
गाँधी बाबा के सपना के पूरा करिया-
होगे नवा बिहान, जागो जागो रे मोर भईया...
