तुम्हारे शहर का मौसम, बड़ा सुहाना लगे...गीत

नई दिल्ली, से रेहाना कुरैशी एक गीत सुना रहीं है:
तुम्हारें शहर का मौसम, बड़ा सुहाना लगे-
मैं एक शाम चुरा लू, अगर बुरा ना लगे-
तुम्हारें शहर का मौसम, बड़ा सुहाना लगे-
तुम्हारें बस में अगर हों तो, भूल जाओं मुझे-
तुम्हे भुलाने में शायद, मुझे ज़माना लगे-
मैं एक शाम चुरा लू, अगर बुरा ना लगे-
तुम्हारें शहर का मौसम, बड़ा सुहाना लगे...

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: REHANA QURESHI SONG VICTIMS REGISTER

मैं ग़रीब अकेली वृद्ध महिला हूँ, मुझे पिछले 11 महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुठी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से हेमकली बता रही है. मुझे पिछले 11 महिनों से पेंशन नही मिल रहा है, अभी मेरी उम्र करीबन 70 वर्ष है मुझे पहले 350 रूपये पेंशन मिलता था, लेकिन अभी नहीं मिल रहा है| सरपंच को बोलने पर वह बैंक में पैसे चेक करने को बोलता है, बैंक में जाने पर बैंक वाले बोलते है तुम्हारे पैसे नहीं आये, कई बार तखतपुर बैंक में जाना पड़ता है और ख़ाली हाथ वापसी, अभी गुजर बसर में बहुत समस्या होती है, क़र्ज़ लेकर जीविका चला रही कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: C.E.O एस.के. भगत@8959931620, सरपंच@7089664754. बुनकर@8720822286.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना...गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक गीत सुना रही है:
पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना-
सासु जो आये साजन, बिंदिया दिला न देना-
जेठी जो आये साजन, झूमक दिला न देना-
छोटी जो आये साजन, कंगना दिला न देना-
पलना हिला न देना, मेरा लालन जगा न देना-
सासु जो आये साजन, बिंदिया दिला न देना...

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : Got concrete road in our village after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-फूलजोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है, गाँव की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था. गाँव में बारिश के दिनों में गली में बहुत कीचड़ हो जाता था जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही थी, इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था. ग्रामीणों की मांग थी सीमेंट कांक्रीट मार्ग किया जाए जिसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया जिसका असर हुआ, और गाँव की गली में पक्का बन गया. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य में मदद करने वाले अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार केशरवानी@7600499417.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: RAKESH KUMAR KESHRAVANI ROAD SONG VICTIMS REGISTER

भारत का भाग्य सवारो रे बहनों, धरती पर स्वर्ग उतारो रे बहनों...नारी शक्ति गीत

ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद नारी शक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अपना रूप निहारो रे, अपना रूप निहारो बहनों-
अपनों को पहचानों रे बहनों, राम कृष्ण की तुम हो माता-
तुम्ही तो लव कुश की माता, अपना रूप निहारो रे-
भारत का भाग्य सवारों रे बहनों, तुम हो झांसी की महारानी-
तुम्ही हो हंडा रानी, क्यों तुम हिम्मत हारों रे बहनों-
तुम्ही सोया देवता जगा दो, लक्ष्मी हो घर स्वर्ग बना दो-
धरती पर स्वर्ग उतारो रे बहनों, अपना रूप निहारों बहनों...

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: LALJI VAID SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »