अधिकारियों ने जबरदस्ती हम सभी से शौचालय बनवाया, पैसा नहीं दिया, मजदूरी भी नहीं दिया...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकृपाल पाल, गोकरन, राम साहू, सुब्बलाल वैस, शिवमंगल, रामनरेश पंडो, अरविन्द कुमार पाल, अंदरुलाल केवट, सभी ग्राम वासियों का कहना है 2016 में उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया लेकिन उनके लागत का पैसा नही मिला, कुछ का तो शौचालय भी नही बना, उन्होंने अपने स्तर पर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लगभग 350 शौचालय का लागत रुका है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण लागत का पैसा दिलाने में मदद करे : सहायक सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7610661711.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BABULAL NETI OK RAMKRIPAL PAL SONG TOILET VICTIMS REGISTER
बाहर शौच करने पर जुर्माना लगेगा कहते हैं पर 45 में से 10 घर में ही शौचालय अब तक बना है...
ग्राम-टिकरी टोला, पोस्ट-खमरोत, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से अमितलाल जयसवाल बता रहें हैं कि उनके गांव में 40-45 घर की बस्ती है वहां पर 10-12 घर में ही शौचालय बना है उसके लिए सचिव को कहने से बोलता है कि अब नही बनेगा, और सरकार द्वारा कहा जाता है कि जो शौच के लिए बाहर जायेगा उसे 500 जुर्माना लगेगा और अधिकारियो को बोलने पर कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर इस समस्या का निराकरण करने में मदद करे: मोहन सहायक सचिव@9575330673, जनपद पंचायत अध्यक्ष@8225260009, जिला अध्यक्ष@9981729490, S.D.M. 9407377277, सम्पर्क@7692875731.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: AMITLAL JAISWAL ANUPPUR SONG TOILET VICTIMS REGISTER
झिमिर-झिमिर पीर वाईता,ढोड़ा उषा वाता...गोंडी गीत-
ग्राम-लामता, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से ब्रजलाल टेकाम एक पारम्परिक गोंडी लोकगीत सुना रहे हैं. इस गीत गीत में जीजा अपनी शाली से हंसी-ठिठोली करते हुए गाने में कुछ कहना चाह रही है:
झिमिर-झिमिर पीर वाईता,ढोड़ा उषा वाता-
अन सांगो घुस्सूर बैसी, बोट्टे देहकी लाता-
नावा मामा ना टूरी वो, केंजा नवा गोंडी पाटा-
पुपुल दाड़ी, पुपुल दाड़ी, व्ईयो हिल्ले बाड़ी-
अनि अन सांगो, जल्दी-जल्दी छूटे मायल गाड़ी-
कनकी ता गाटो, चिरोटा ता भाजी-
अनि आलू भट्टा परो, सांगो-अरसिता गाजी-
ठेका ते ठेका अनि, तोड़ी ता ठेका-
ना संग दे ऐन्दिकी ते, पैसा नना सेका-
नावा मामा ना टूरी वो...
ब्रजलाल टेकाम@9685526118.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BALAGHAT BRAJLAL TEKAM GONDI SONG
वन अधिकार अधिनियम 2006 में आखरी निर्णय ग्राम सभा का होता है-
ग्राम-बनेडेगा, प्रखण्ड-पालकोट, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ललित कुमार महतो वन अधिकार अधिनियम के बारे में बता रहे हैं, वे वन अधिकार अधिनियम के लिए काम करते हैं, लोगो को इसके बारे में जानकारी देते हैं, वन अधिकार अधिनियम 2006 में लागू हुआ जिसके अनुसार 13 दिसम्बर 2005 में जो व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा कर अपना जीवन यापन कर रहा है, उन्हें 10 एकड़ तक भूमि देने का प्रावधान है, इसके लिए व्यक्ति उसी गांव का होना चाहिए, आदिवासी हो तो उसका जाति प्रमाण पत्र, जमीन का नक्शा, ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति लगाकर अनुमण्डल स्तरीय समिति के पास जमा किया जाता है, इसमें अंतिम निर्णय ग्राम सभा का होता है, अभी तक चैनपुर प्रखण्ड के 83 गांव में उन्होंने काम किया है...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GUMLA LALIT KUAMRA MAHATO SONG VICTIMS REGISTER
मरका पर्रो कांवा ना डेरा...गोंडी गीत-
ग्राम-लामता, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से ब्रजलाल टेकाम एक गोंडी गीत सुना रहे है । इस गीत के माध्यम से बताया गया है कि कौवा अपने बच्चों के लिए आम के पेड़ पर गोदा बनाता है, उसी पर निवास करता है और किस प्रकार से अपने बच्चो के लिए दाना चुन चुनकर लाता हैं तथा खिलाता है:
मरका पर्रो कांवा ना डेरा-
मरका पर्रो कांवा ना डेरा रो भाई-
मरका पर्रो कांवा ना डेरा-
मरका मडा ते गा, ताना हैई डेरा-
घास सनकाडी ता, बने किता घेरा-
अनी अगा ताना मंदा बसेरा रो भैया-
चुडू-चुडू चंव्वा, अनी चुडू-चुडू पूता-
चंव्वा नू तिह्ताता, वन्जी अनी कूता-
अनी मरका पर्रो ताना, बसेरा रो भैया-
वले-वले लख अन्ता, तिन्दाले गा दाना-
दिन अर्रे वाईता, ताना ठिकाना-
अनी मरका पर्रो ताना, बसेरा रो भैया-
मरका पर्रो कांवा ना डेरा-
मरका पर्रो कांवा ना...
ब्रजलाल टेकाम@9685526118.
