तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आए हैं...देवी गीत

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देवी गीत सुना रहे हैं:
तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आए है-
भर दे झोली मईया मोरी, बिगड़ी बनाने आए है-
हम तो चले आए है माता दिल में तेरे अरमान लिए-
ऐ माँ चरण तेरे दिल में तेरे थान लिए-
ओ भारत माता तेरे दरबार में जो आते है-
झोलियां भरते हैं, खाली नही वे जाते है-
तेरे दर पे ओ मेरी मईया, तेरे दीवाने आए है...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BHAKTI CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बीमारी में काम आए, खट्टा मीठा सबको भाए, क्या है?...प्रश्न और उत्तर

ग्राम पंचायत-सिंघपुर, पोस्ट-मुनमुना, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कक्षा 5 की छात्रा संयोगिता मरकाम कुछ प्रश्न और उत्तर सुना रही है :
बीमारी में काम आए खट्टा मीठा सबको भाए (अनार)
सबसे बढ़िया फल है कोन ना जाने इसका नाम (आम)
मुह में पानी लाए खाने को स्वादिष्ट बनाए (इमली)
रात को मौज उडाए लेकिन दिन में देख ना पाए (उल्लू)
सर्दी में काम आती शीत हवा से बचाती (ऊन)
तप करना है उनका काम, सदैव मुह पर राम का नाम (ऋषि)...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KABIRDHAM SANYOGITA MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

शासन प्रशासन कर दिया साला, निजी कंपनी के हवाला...कविता

कन्हैयालाल पड़ियारी, ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
शासन प्रशासन कर दिया साला-
निजी कंपनी के हवाला-
जनता पड़ गए उनके पाला-
निकाल रहे हीरा काला-
किसानी जमीन हो गया निवाला-
दर-दर भटक रहा दाऊ लाला-
नेता दलाल हो गए माला-माल-
किसान जनता हुए हलाल...

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG KANAHIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें याददाश्त बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो वे अखरोट, किशमिश, ब्राम्ही चूर्ण सभी को 100-100 ग्राम लेकर साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास गुनगुने दूध के सांथ प्रतिदिन सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, नशा ना करे, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CHHATTISGARH HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के शौचालय बनाने का काम 10 साल से चल रहा है पर कई अब भी अधूरे पड़े हैं...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है उनके गाँव में 2008 में शौचालय बना था केवल सीट लगाया गया था और मिटटी का दीवाल बनाने को कहा गया था| कहीं बना कहीं नही बना, इसके बाद 2017 में फिर से बनाया गया लेकिन आज तक कही-कही ढक्कन नही लगा है और ये पूरे मोहली गाँव का यही हाल है | लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो में अधिकारियों से बात कर जो शौचालय का काम अधूरा पड़ा है उसको पूरा करवाने में मदद करें: सचिव@8889143388, कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@6260182981.

Posted on: Sep 10, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM BALRAMPUR TOILET SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »