हम गांव के लोग नया फसल आने पर देवी देवताओं की पूजा और नाच गाकर नवा त्यौहार मानते हैं...

ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, थाना-चौबेटिया, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह दुग्गा बता रहे हैं, उनके गांव में आदिवासियो का एक मुख्य त्योहार मनाया जाता है, जिसे नवा त्योहार कहते हैं, उस त्योहार में लोग गीत गाते हैं, नाचते हैं, देवी देवताओं की पूजा करते हैं, साथ ही जो फसल होती है उसको सबसे पहले अपने देवी देवताओं पर चढाते है, उसके बाद ही उपयोग करते हैं, यह त्यौहार में मुख्य रूप से नया खाने अर्थात जो नया फसल होता उसका पहला भोग अपने देवी देवताओं को देकर खाना है, यह त्यौहार वे अपने पूर्वजो के ज़माने से मनाते आ रहे है, इसमें वे प्रकृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं...

Posted on: Sep 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG CULTURE KANKER KOELIBEDA SONG VICTIMS REGISTER

कोइलारी जाबो गा रुपिया कमाए बर कोइलारी जाबो...सरगुजिया गीत-

ग्राम, पोस्ट-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
कोइलारी जाबो गा रुपिया कमाए बर कोइलारी जाबो-
कोने हर मूड-मुड़ावे कोने हर दाढ़ी-
कोने हर छटा ले बंगाली, कोइलारी जाबो-
लरिका हर मूड-मुडावे, बुढवा हर दाढ़ी-
नौडा हर छटा ले बंगाली, कोइलारी जाबो-
कोटया में कब ले आगे कोईला खदान...

Posted on: Sep 13, 2018. Tags: CG COAL MEWALAL DEWANGAN MINES PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: गौ माता देश का अर्थ शास्त्र है...गाय का महत्व-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छतीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी हिन्दू धर्म में गौ माता और गौ मूत्र के महत्व का वर्णन कर रहे हैं:
गौ माता देश का धर्म शास्त्र है-
गौ माता देश का अर्थ शास्त्र है-
गौ माता देश का कृषि शास्त्र है-
गौ माता देश का समाजशास्त्र है-
गौ माता देश का विज्ञान शास्त्र है-
गौ माता देश का आरोग्य शास्त्र है...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG CULTURE MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

देशभक्तो-देशभक्तो जाना नही देश छोड़ के...देशभक्ति गीत -

ग्राम पंचायत-हिंदुबिनापाल, विकासखंड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से करुणा और बसंती एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
देशभक्तो-देशभक्तो जाना नही देश छोड़ के-
देशवासी मेरे यारा भूल न जाना, देश सेवा करना झंडा फहराना-
देशभक्तो-देशभक्तो जाना नही देश छोड़ के देश छोड़ के-
माँ की सेवा करना झंडा फहराना, देशभक्तो देशभक्तो जाना नही-
इस झंडे के नीचे हम सब रहते हैं, वक्त पड़े तो साथ में मरते जीते है
देशवासी मेरे यारा भूल न जाना, देश सेवा करना झंडा फहराना-
देशभक्तो-देशभक्तो जाना नही देश छोड़ के...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: ANTAGARH BASANTI CG KANKER KARUNA PATRIOTIC SONG VICTIMS REGISTER

चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा...गोंडी गीत-

ग्राम-मरोड़ा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय मंडावी के साथ शिवानी सोरी और शान्ति उसेंडी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा – ये दादा चिक डोंडी डोंडी न्गर कांदा-
नशा रहे दादा दामन रासा-
डोंगरी चडून शहर दिये में भाषा-
चिक डोंडी डोंडी नगंर कांदा ये दादा-
पढते पढा लिखते लिखा-
देखते चले आवा...

Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG GONDI KANKER SANJAY MANDAVI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »