खुद खुश रहे हैं, और ओरों को खुश रखें...कहानी

राजनन्दगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गन्धर्व एक कहानी सुना रहे हैं-
एक बार गुरु नानक जी अपने शिष्यों के साथ कहीं जा रहे थे, तो एक गाँव में रुके गाँव वालों ने उनका बड़ा अपमान किया, तो गुरु नानक जी ने कहा मिल के रहो| और दुसरे गाँव गये वहां उनका बड़ा सम्मान हुआ, तो गुरु नानक जी ने कहा बिखर जाओ| शिष्यों ने पूछा तो नानक जी ने सरल शब्दों में जवाब दिया| कोई भी गंदा वस्तु फैलना नही चाहिए| इसलिए इकट्ठा रहने को बोला| अच्छे लोगों का फैलाव होना चाहिए, जिससे अपने साथ ओरों को भी ज्ञान दे सके| खुद खुश रहे हैं, और ओरों को खुश रखें| (181995) MS

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

कब होई तोर दर्शन मइया...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक जस गीत सुना रही हैं:
कब होई तोर दर्शन मइया-
या हो आंखी मुंदाही-
दुआ उड़ाही-
आंखी मुंदाही दुआ उड़ाही-
तब होबे का परसन-
कब होइ तोर दर्शन मइया... (AR)

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: JAS GEET SONG VICTIMS REGISTER

सूरज उगता है पूर्व दिशा के और से...नया वर्ष के हिंदी शायरी

ग्राम-कुंवरदा, थाना-कापू, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार नया वर्ष के हिंदी शायरी सुना रहे हैं-
सूरज उगता है पूर्व दिशा के और से-
नया साल मुबारक हो 2021कि ओर से-
चूहा निकलता है बिल से-
नया साल मुबारक हो दिल से-
सोने के थाली में रेशम कि जाल-
नया साला मुबारक 2021 की साल...(183440 )

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: HINDI SHAYRI MAHESH KUMAR NEW YEAR SONG VICTIMS REGISTER

नया साल आगे संगी 2021...गीत-

ग्राम-कुमरदा, थाना-कापू, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
नया साल आगे संगी 2021-
सलाम नया साल-
नया साल के बेरा आथे-
आंखी मा आंसू बोहाथे-
नया नया सब रूप रंग अउ-
नया नया सब आथे... (AR)

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

दोस्तों कभी भी कोई कम भी करना सोंच समझ के करना दोस्तों...कहानी-

जिला-गया (बिहार) से धंजित कुमार कहानी सुना रहे है:
एक राजा था उनका तीन बेटे थे तीनो बेटे बहुत पड़े लिखे थे और एक बेटा था वो पड़ा लिखा नहीं था |वो तीनो जंगल घुमने जा रहे थे| चौंथा बेटा ने बोला मै भी जाऊंगा ,उन लोगो ने बोला अरे तू क्या करने जायगा वह ,उसने बोला नहीं लेकिन मै फिर भी जायगा |सब लोगो ने बोला फिर चल यार जाने के लिए तो बोला रहा है |वो चारो जंगल की ओर गए |जंगल में एक शेर का कंकाल मिला बस एक बेटा ने बोला देखो मै अपनी दिव्य शक्ति से इस कंकाल को जोड़ देता हूँ उसने शक्ति चलाये वो जुड़ गया |दूसरा बेटा भी बोला जब तुम ये कर सकते हो तो हम भी इसका मांस लगा सकते है वो भी शक्ति से मांस लगा दिया |वो चौंथा बेटा नहीं ये नहीं ना करो फिर ये जिन्दा हो जायगा तो हमें खा जायगा |पर तीसरा बेटा ने बोला अरे जब तुम लोग या सब कर दिया हम कुछ कर सकते है |उसने बोला मै इस शेर को जान डालता हूँ |चोंथा बेटा ने बोला पेड़ पर चढ़ जाता हूँ जो करना है वो करना |तीसरे बेटे ने अपनी शक्ति से उसमे जान डाल दिया ,शेर जिन्दा हो कर वो तीनो को खा गया| इसलिए दोस्तों कभी भी कोई कम भी करना सोंच समझ के करना दोस्तों...(183443) MS

Posted on: Jan 02, 2021. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »