बूढी मईया कहे सोने के कुदरिया गढ़ाइयो दे हूँ...देवी भजन
ग्राम-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ में जितनराम मरपच्ची एक देवी भजन गीत सुना रहे है:
बूढी मईया कहे सोने के कुदरिया गढ़ाइयो दे हूँ-
में जाहूं बगरा कोड़ारे सुरुजा बात बोले-
माई चलाले अधरती गे सेवा ला करूँ भिनु सारे गे माई-
सेवाला लेले महारानी गे दाई-
कुदरगढ़ी कहे सोने के कुदरिया गढ़ाइयो दे हूँ-
बूढी मईया कहे सोने के कुदरिया गढ़ाइयो दे हूँ...
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: BHAJAN CG PRATAPPUR RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
फरिश्तों में ख्वाहिश नहीं, जानवरों में अक्ल नहीं...श्लोक
ब्लाक-मयोरपुर, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से रामदीप भारती एक श्लोक सुना रहे हैं :
फरिश्तों में ख्वाहिश नहीं, जानवरों में अक्ल नहीं-
मगर इंसान में दोनों होती हैं-
अगर इंसान अक्ल को दबा दे तो वह जानवर हो जाए-
ख्वाहिश को दबा दे तो वह फरिश्ता हो जाए-
दुनिया की दौलत खुदा उसे ही देते हैं जिसे वह पसंद नहीं करते-
लेकिन ईनाम की दौलत उसे ही देते हैं जिसे वह पसंद करते हैं...
Posted on: Sep 25, 2018. Tags: DUDDHI POEM RAMDIP BHARATI SONBHADRA SONG UP VICTIMS REGISTER
जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना...भजन-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गणपति भजन गीत सुना रही हैं :
जय गणपति शुभकारी मैं शरण तुम्हारी, लाज मेरी रख लेना-
माथे स्वामी तेरे चंदन सोहे, कानो में कुंडल धारी-
लंबे-लंबे स्वामी तेरे सूंड तुम्हारे, पेट है बड़ा भारी-
लड्डून के स्वामी भोग लगत हैं, मुसबन करत सवारी-
शिव शंकर हैं पिता जी तुम्हारे, पार्वती महतारी लाज मेरी रख लेना...
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं... कविता-
ग्राम-जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तहसील-दुर्भी, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से रामदीप भारती एक कविता सुना रहे हैं :
सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं-
चट्टानों में सैन का, जानवरों में बैल का-
घर के लिए खपरैल का, बड़ा ही महत्व है-
राजनीति में नेता का, फलो में पपीता का-
पुस्तको में कविता का बड़ा ही महत्व है-
तकनीकी में टीवी का, रिश्तों में बीबी का...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: POEM RAMDIP BHARATI SONBHADRA SONG UP VICTIMS REGISTER
RTI में पहले आवेदन का जवाब ना मिलने पर आप धारा 19 (1) के तहत प्रथम अपील कर सकते हैं-
कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई: RTI में कई मामले ऐसे होते हैं जिसमे जन सूचना अधिकारी पहले आवेदन का जवाब नही देते, जबकि नियमानुसार 30 दिन के अंतर्गत जवाब मिल जाना चाहिए, जवाब ना मिलने की स्थिति में धारा 19 (1) के तहत प्रथम अपील कर सकते हैं, हर विभाग में एक जन सूचना अधिकारी और उसके ऊपर प्रथम अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है, प्रथम अपील करने का कोई शुल्क नही है, उसके लिए प्रथम अपीली अधिकारी का हवाला देना होता है और उससे पूर्व किये गए आवेदन की कॉपी लगाकर प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास भेज देना है, आवेदन पोस्ट के माध्यम से या स्वयं ले कर दे सकते हैं, यदि कोई शुल्क दिया था तो उसका विवरण देना आवश्यक है, अपील के 30 दिन बाद जवाब मिल जाएगा, RTI संबंधित जानकारी प्राप्त लिए संपर्क कर सकते हैं : के एम भाई@9838775508, 8756011826.
