पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित परिवार हैं सरकार हमें अब तक कोई मदद नही किया...कृपया मदद करें
ग्राम-मुंजलकांकेर, पंचायत-उसूर, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से अरुण परसके बता रहे हैं कि वे लगभग 2 से पनारा पारा बीजापुर में रह रहे हैं, नक्सलियों के डर के वजह से गाँव छोड़कर भागे हैं| गाँव में उनके बड़े पिता जी और बहन को जान से मारने की धमकी दिए थे| वे यहाँ अपने बड़े भैया लोगों के साथ रहते हैं, इनके भाभी के भाई कारम दिलीप को नक्सलियों ने जान से मार दिए और परिवार को धमकी दिए की आप पुलिस में रिपोर्ट नही करेंगे नही तो आपको भी जान से मार देंगे| उन्होंने पुलिस को डर के कारण कोई सूचना नही दिए, और अपने गाँव छोड़ दिए| सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहायता नही मिली है| छत्तीसगढ़ सरकार के प्रावधान अनुसार नक्सल प्रभावित पीड़ित परिवार को दैनिक मजदूरी और आर्थिक सहयोग दिलाने में मदद करें|
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG USUR VICTIMS REGISTER VICTIM RAGISTER
गाँव में लोग खेती पर निर्भर हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं...
ग्राम पंचायत-नेलवाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से
खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी शुद्दूराम सोरी अपने खेत में धान, उड़द, कुल्ती, कोसरा, मक्का की खेती करते हैं| आयतुराम राम और उनके साथी बता रहे हैं, पहले देशी फसल उगाते थे अब सरकार बीजो की खेती करना शुरु किये हैं| खाद के लिये रासायनिक और जैविक दोनों का प्रयोग करते हैं| निवासी खेती पर निर्भर हैं| खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं|
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BABULAL NETI CG NARAYANPUR STORY
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिया, बेटा गाँव छोड़कर भागे अभी बीजापुर में हैं.
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नागेश सोडी बता रहे हैं कि 2005 इसके पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया गया है| जिसके डर से इन्होने घर छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं| इनके परिवार में लगभग 4 सदस्रय हैं, ये साथी बीजापुर में ही मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| ये साथी चाहते है कि उन्हें सरकार के तरफ से कोई सरकारी नौकरी मिल जाए जिससे अपना जीवन ठीक तरह से गुजार सकें|
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हमारे पास कोई रोजगार नही है नक्सलियों ने भगाया है परिवार सहित बीजापुर में हैं
पनारा पारा बीजापुर,जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सरोजनी टिन्गे पिता किस्कैया टिन्गे बता रहे हैं कि वे गाँव में नक्सलियों के आतंक से परेशान थे इसलिए वे अपने गाँव घर छोड़कर लगभग 10 साल से बीजापुर में रह रहे हैं| वे यहाँ दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, सरकारी भूमि में जुग्गी-झोपडी बनाकर रह रहे हैं| पीड़ित परिवार को सरकार कोई सहयोग नही दिया है |परिवार सरकार से मदद की अपील करते हैं, की नक्सल पीड़ित परिवार को सहायता राशि के साथ दैनिक रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें|
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के आतंक से गाँव के किसान परेशान परिवार के साथ गाँव छोड़ कर भागने में
बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नू लेकाम बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं, वहां नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे | इसलीये अपने पूरे परिवार के साथ गाँव छोड़कर भागे हैं| उन्हें बीजापुर में घर बनाने के जमीन नही है, वे शिविर में ही जुग्गी-झोपडी बनाकर रहा रहे हैं | सरकार के तरफ से अब तक इन्हें कोई लाभ नही हुआ | नक्सलियों से आहत ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार के साथ ठीक से जीवन चला सकें|
