नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ...कविता-
महकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शिव सागर एक कविता सुना रहे हैं :
नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ-
बोलो मेरे संग-
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद-
रस्ते में चलूंगा न डर-डर के-
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के-
मंज़िल से पहले ना लूंगा कहीं दम-
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम...
Posted on: Jan 06, 2020. Tags: BASTAR CG POEM SONG SUKHDAI ATARAM VICTIMS REGISTER
4 जनवरी को होने वाले ब्रेल दिवस पर विचार-
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता सभी को नये वर्ष की बधाई देते हुये संदेश दे रहे हैं वे बता रहे हैं पहले दृष्टिहीनो के लिये कोई लिपि नहीं थी लेकिन अब हो चुकी है तो सभी दृष्टिहीन समाज अब पढ़ लिख सकते हैं और सभी की तरह अपना विकास कर सकते हैं, 4 जनवरी को जन्मे ब्रेल लुइ ने इस लिपि का अविष्कार किया जिसकी मदद से सभी पढ़ लिख सकते हैं इसी से संबंधित कार्यक्रम ब्रेल दिवस 4 जनवरी को मनाया जायेगा जिस प्रकार विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है|
Posted on: Jan 03, 2020. Tags: INFORMATION MP RAMESH GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER
सबको सुखी रखना बेशक हमारे हांथ में नहीं है...अनमोल वचन-
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू कुमार नेटी अनमोल वचन सुना रहे हैं :
सबको सुखी रखना बेशक हमारे हांथ में नहीं है-
पर किसी को दुखी न करें ये हमारे हांथ में है-
कहते हैं भगवान सबके भाग्य लिखता है-
यदि ऐसा होता तो वो परमात्मा हम सभी बच्चो का भाग्य
बहुत ही सुन्दर लिखता-
दुनिया में कोई भी दुःख नहीं होता पर ऐसा नहीं है...
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANNU NETI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय पूरा बन जाने से शौच जाने की समस्या हल हो गयी है-
ग्राम-मेंढारी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गिलचंदराम बता रहे कि पिछले एक साल से शौचालय घर तो बन कर तैयार था लेकिन टैंक नहीं बना था, जिसके कारण बहार शौच के लिये जाना पड़ता था, पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्वाना देना पड़ता था इस समस्या को लेकर उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG GILCHANDRAM IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
जय जय गाओ खुशिया मानव...गीत-
भगवानपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सकुंती मरावी एक गीत सुना रही हैं :
उठो जागो नया सितारा चमका है-
जय जय गाओ खुशिया मानव-
जग का तरन हार-
जनमा जनमा उठो जागो-
नया सितारा चमका है-
ओ करेरी जाओ जाओ-
मुक्ति दाता आया...
