जल जंगल जमीन, गोंडवाना के आधीन...गीत-
ग्राम पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनबासो एक गोंडवाना गीत सुना रही हैं:
जल जंगल जमीन, गोंडवाना के आधीन-
खेती खारे का, तुमरी पहारेका-
कितना बताऊँ जिंदगी-
सतक नवम्बर दो हजार छ-
दिल्ली में गोंडवाना के अधिकार के...
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: CG MANBASO PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
समझदारी और चतुराई से समस्याओं से बचा जा सकता है...कहानी-
एक बार एक बादशाह ने शहर पर चढ़ाई किया| घमासान युद्ध हुआ और अंत में शहर को जीत लिया गया| बादशाह ने शहर में प्रवेश करने से पहले लोगो से कहा मै महिलाओं को जीवन दान देता हूँ, और वो अपनी मूल्यवान वस्तु लेकर जा सकती हैं| अगले दिन सभी स्त्रियां अपने अपने पति को कंधे पर उठाकर ले जाने लगी| बादशाह ने कहा मैंने तुमको जीवन दान दिया था, पुरुषो को नहीं| सभी स्त्रियों ने उत्तर दिया, स्त्रियों के लिये सबसे मूल्यवान वस्तु उसके पति ही हैं|
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: SONG SONU GUPATA STORY VICTIMS REGISTER
8 मार्च 2019 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं और संदेश...
जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संदेश दे रहे हैं| आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं| सन 1911 में जब महिलाएं फैक्ट्रियों में काम करती थी, उनके प्रति लोगो के कई तरह के भाव होते थे, तब उन्होंने यूनियन बनाई और अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाया| 8 मार्च से 1911 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया| आज महिला सशक्तिकरण के लिये कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं| महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं| घर के कार्यों से लेकर देश की रक्षा तक सभी कार्यों में महिलाओं का योगदान है|
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: KALICHARAN MP MURAINA SONG VICTIMS REGISTER WOMAN'S DAY
अमरा शोबाई मिले कोरबो पूजा...भजन गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी बंगला भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
अमरा शोबाई मिले कोरबो पूजा-
आय रे तोरा-
नाम दुर्गा, नाम दुर्गा, दुर्गा माँ-
नावे गावता-
फुलेर माला गेतेतो माय फोरा भो भवे...
Posted on: Mar 07, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHAVI SATANA SONG VICTIMS REGISTER
हल्बा समुदाय गोंडी और हल्बी भाषा बोलते हैं, वे वर्ष में एक बार मिलकर अपनी समस्याओं और सुख दुःख पर च
ग्राम-कोंजेरा, ब्लाक-बड़े राजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मैरुम नतराना, नतेल राम नाइक और उनके सांथी जुड़े हैं जो अपने समाज के रीती रिवाज और जीवन के बारे में बता रहे हैं| वे बता रहे हैं कि उनके समाज के लोग गोंडी और हल्वी भाषा बोलते हैं| उनके इलाके में लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं।आज का समय मोबाईल और कंप्यूटर का है, जिसके बारे में वे नहीं जानते| वे देवी देवताओं की पूजा करते हैं| साल भर में एक बार अपने समुदाय के लोगों से बैठक कर चर्चा करते हैं| सुख दुःख, समस्या, खेती बाड़ी अदि विषयो पर चर्चा करते हैं| और समस्याओं को सुलझाते हैं|
