समझदारी और चतुराई से समस्याओं से बचा जा सकता है...कहानी-
एक बार एक बादशाह ने शहर पर चढ़ाई किया| घमासान युद्ध हुआ और अंत में शहर को जीत लिया गया| बादशाह ने शहर में प्रवेश करने से पहले लोगो से कहा मै महिलाओं को जीवन दान देता हूँ, और वो अपनी मूल्यवान वस्तु लेकर जा सकती हैं| अगले दिन सभी स्त्रियां अपने अपने पति को कंधे पर उठाकर ले जाने लगी| बादशाह ने कहा मैंने तुमको जीवन दान दिया था, पुरुषो को नहीं| सभी स्त्रियों ने उत्तर दिया, स्त्रियों के लिये सबसे मूल्यवान वस्तु उसके पति ही हैं|
