मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित...कविता-
सीजीनेट के साथी ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मन समर्पित तन समर्पित-
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्हारा ऋण बहुत है मैं अकिंचन-
किन्तु इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊँ सजाकर भाल जब-
स्वीकार कर लेना दयाकर यह समर्पण-
गान अर्पित प्राण अर्पित रक्त का कण-कण समर्पित...
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG OMKAR MARKAM POEM SONG VICTIMS REGISTER
चौमास के पानी परागे, जाना माना अकास हर...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
चौमास के पानी परागे, जाना माना अकास हर-
साउर सहित हर आगे-
जग जग ले चंदा उठे, बादर भईगे फरिहर-
खिरखी माता चारो खुटले दिखथे हरियर-हरियर-
रिगाबी ले आज अन्नपूर्णा हर-
खेतन खेत मा छागे...
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मईया ओ तोहे हमानी के डाहर पड़ो...गीत-
ग्राम-कमाडीमा अम्बाडीपा, विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वर यादव एक गीत सुना रहे है:
मईया ओ तोहे हमानी के डाहर पड़ो-
मईया हो हमनी के दुई बाड़ो डाहर-
तोर बिना हमें रास्ता नई दिखे मोरी मईया-
तोई बाड़ो सहारे मईया हो-
विद्या के दाता मईया तोई बाड़ो-
रास्ता दिखाने वाले...
Posted on: May 08, 2019. Tags: CG DHANESHWAR YADAV JASPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे घर तक लाईट नहीं पहुंचा है, आवेदन करते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 9 के 3 घरों तक लाइट नहीं पहुंचा है| उन्होंने सरपंच से आवेदन किया| लाइन मैन के पास भी आवेदन किया| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| लाइनमैन का कहना है| खम्बा काफी लगेगा, इसलिए लाइट नहीं लगाया जा सकता |लाइट नहीं होने के कारण सिंचाई की समस्या होती है| अंधेरा जंगली हाथियों का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: विद्युत विभाग@9575244349, लाइन मैन@6262047890 सरपंच@9111234251. संपर्क नंबर@6262119523.
