किसान स्वर : जैविक खाद (जीवामृत) बनाने की विधि...

जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से सुनील बैरागी जैविक खेती के लिए खाद बनाने की विधि बता रहे हैं, इसे जीवामृत खाद कहते हैं, खाद को बनाने के लिए 10 किलो गाय का ताजा गोबर, 10 किलो गाय का पेशाब, जितना पुराना हो सके, एक किलो गुड़ और एक किलो बेसन सभी को घोल कर छाँव वाली जगह में रख दें, और दिन में 3 से 4 बार लकड़ी से हिलाते रहे, बर्तन के मुंह को कपड़े से बांध कर ढक दें, 8 दिन में खाद तैयार हो जाएगा, एक एकड़ भूमि के लिए इतना खाद पर्याप्त है, खेत में एक बार खाद देने के 30 दिन बाद दोबारा से खेत में खाद डाल सकते हैं, इससे कम खर्च में घर पर ही अच्छा खाद तैयार कर सकते हैं| सुनील कुमार बैरागी@8817049109.

Posted on: May 09, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR BAIRAGI VICTIMS REGISTER

अखबार पत्र पत्रिकाओं में कई विज्ञापन झूठे और भरमाने वाले होते हैं, उनके चक्कर में न पड़ें...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं अखबारों में कई सारे छोटे-बड़े विज्ञापन होते हैं, इन विज्ञापनो के माध्यम से लोगो को ठगने का काम भी किया जाता है, इसी का एक उदहारण वशीकरण है, जिसको अखबारों का सहारा लेकर बेचा जाता है, वह बता रहे हैं, इस तरह की चीजों को खरीदना अंधविश्वाश में पड़ना और बढ़ावा देना है, और खुद को धोखा देना है, इसलिए आप अपने इन्द्रियों को वश में करिए, अर्थात खुद को नियंत्रण में रखिये, यदि खुद को नियंत्रित कर लिए तो सब कुछ अच्छा होगा| पत्र पत्रिकाएँ अपने मुनाफे के लिए कुछ भी गलत सलत को भी विज्ञापन के नाम पर परोस देती है

Posted on: May 09, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियों के कहने पर अपने खर्चे पर शौचालय बनवाया, 3 महीने हो गए पैसा नही मिला...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार ताराम बता रहे हैं, कि उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिसका निर्माण उन्होंने अधिकारियों के कहने पर अपने खर्च में बना लिया है, 3 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नही मिला, अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया फोन करें: सरपंच@8463848957, सचिव@7617347554, CEO@9753656742, जिला CEO@9926823123, SDO@9646066905, रोजगार सहायक@7089395009. जगदीश मरकाम @8717907631.

Posted on: May 09, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

शांताकारम् भुजग शयनम, पदमनाभं सुरेशं...श्लोक

ग्राम-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा एक श्लोक सुना रहे हैं:
शांताकारम् भुजग शयनम, पदमनाभं सुरेशं-
विश्वकारम् गगन सतीसम् लेखवरनम् सुभांगम्-
लक्ष्मीकांतम् कमल नयनं, योगी भी ध्यानगंयम्-
वन्दे विष्णू भव भैहरम्, कर्व लोकनाथं-
या देवी सर्व भुतेसू शक्तिरूपेण संक्षिता-.
नमस्तस्यै-नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः...

Posted on: May 09, 2018. Tags: LAKSHMI NARAYAN KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER

हम 100 से अधिक लोगों ने वन विभाग के लिए 3 साल पहले काम किया, मजदूरी नहीं मिली...

ग्राम पंचायत-खोंड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश्वर सिंह, बता रहे हैं, वन विभाग द्वारा 2015-16 में बडवारी पारा, छतौली, मोर्रा नदी के रोड निर्माण में करीब 100 से अधिक लोगो ने काम किया, जिसका मजदूरी का भुगतान आज तक नही हुआ, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे: SDO@9425588784, रेंजर@7646948458,कलेक्टर@9826443377,
ठेकेदार@9617369938, CEO@9926192534. संपर्क@7697312227.

Posted on: May 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »