अखबार पत्र पत्रिकाओं में कई विज्ञापन झूठे और भरमाने वाले होते हैं, उनके चक्कर में न पड़ें...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं अखबारों में कई सारे छोटे-बड़े विज्ञापन होते हैं, इन विज्ञापनो के माध्यम से लोगो को ठगने का काम भी किया जाता है, इसी का एक उदहारण वशीकरण है, जिसको अखबारों का सहारा लेकर बेचा जाता है, वह बता रहे हैं, इस तरह की चीजों को खरीदना अंधविश्वाश में पड़ना और बढ़ावा देना है, और खुद को धोखा देना है, इसलिए आप अपने इन्द्रियों को वश में करिए, अर्थात खुद को नियंत्रण में रखिये, यदि खुद को नियंत्रित कर लिए तो सब कुछ अच्छा होगा| पत्र पत्रिकाएँ अपने मुनाफे के लिए कुछ भी गलत सलत को भी विज्ञापन के नाम पर परोस देती है
