Impact: Our village school hand pump got repaired after CGnet report, thanks...
बैगापारा, ग्राम-भेडागढ़,ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागबती, पंटोरिन, सुमिन्तरा, बता रही है कि उनके गाँव के बैगापारा में स्कूल के सामने एक हैण्डपम्प है और वो दो महीने से ख़राब था उसका राड टूट गया था उसके लिए उन्होंने कई शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 15 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये उसके रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दवाब बनाया तो अब वो हैण्डपम्प बन गया है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और मदद करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है. नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: May 13, 2018. Tags: BHAGBATI PANTORIN SUMINTRA KABIRDHAM EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे...देशभक्ति गीत
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेशमी सिंह और प्रीति सिंह एक गीत सुना रही हैं :
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे-
जब मेरे बापू का जनम हुआ तो, फूलों कि वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी खूनो कि नदिया बहने लगी थी-
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे...
Posted on: May 13, 2018. Tags: RESHMI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
एक साल से राशनकार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, कोई सुनवाई नही हो रही...
ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रही हैं, मेरी एक बेटी है, रीना, उम्र 5 साल है, जिसका नाम राशन कार्ड में नही जुडा है इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कर नाम जुडवाने का प्रयास किया, अधिकारी हो जायेगा बोलते हैं, लेकिन एक साल हो गए अभी तक काम नही हुआ, इससे उनके कई काम रुक जा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिय्रे गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का निराकरण हो सके :सचिव@8959142272, सरपंच@9165711925, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7089804276.
Posted on: May 13, 2018. Tags: HIRMAN BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
खेली कूदी लेरे येही संसारा...सरगुजिहा गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
खेली कूदी ले रे येही संसारा-
उमरी हरी जाये रे दुनिया आंधारा-
खेली कूदी ले रे येही संवासरा-
उमरी हरी जाये रे दुनिया अंधारा...
Posted on: May 13, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
Kerala folk song Polika Polika, sung by Pulaya and Malaya community...
Maya NS, from Thrissur District of Kerala, sings a folk song sung during the Pottan Theyyam, one of the ritualistic dance form in Kerala.The Pottan Theyyam is mainly performed by people belonging to Malayar and Pulayar communities.Here a man from Pulaya community questions the caste system.First he praises the god,food, and the light.Then he praises village,town and the world.He says he was ordered to go back by the upper caste men, when he was walking through the paddy field.He questions the order by asking “why should I go back”.This song draws the braveness of the Pulaya to question the Caste system and untouchability.


