पीड़ितों का रजिस्टर : कुछ साल पहले नक्सलियों ने मारने की धमकी दिए थे, मूल गाँव को छोड़ कर शांतिनगर आय

ग्राम-तमुरा, ब्लाक-अन्तागढ़, कांकेर, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) रेजुराम पोटाई जी बता रहें हैं कि, कुछ साल पहले नक्सलियों ने इन्हें मारने की धमकी दिए थे इसकी वजह से 2018 में अपने मूल गाँव को छोड़ कर शांतिनगर आये थे|सरकार की और से इन्हें मदद के रूप में घर ,जमीन कोई सहायता नहीं मिल पाई है|इस नम्बर पर सम्पर्क कर पीड़ित परिवार को इनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें|सम्पर्क नम्बर @7646862683, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: ANTAGHAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM REGURAM POTAI VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों ने मारने की धमकी दे रहे थे, पुलिस विभाग में रसोइया का काम करता हैं ब

ग्राम-दोर्नाकोट, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पुनउराम सलाम जी बता रहे हैं कि मैं पुलिस विभाग में रसोइया का काम करता था| यह कार्य नक्सलियों को पंसद नहीं आई और उन्होंने धमकी के साथ मार-पिट करना शुरू कर दिए इस कारण पुनउराम जी ने अपने मूल गाँव को छोड़कर अन्यत्र बस गये|सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं में 15000 ही मिला और ज्यादा कुछ नहीं मिल पाई है| संपर्क नम्बर@9479208151, CEO@9490957735 कलेक्टर@9425205669

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के कारण अपना गाँव छोड़कर गुडरीपारा नारायणपुर आना पड़ा...

ग्राम-कोहकमेटा,जिला-नारायणपुर,बस्तर(छत्तीसगढ़) से सियाराम जी सीजी नेट को बता रहे हैं कि,नक्सलियों की धमकी के कारण गाँव छोड़कर दूसरे जगह गुडरीपारा आकर बस गए |सरकार की और से इन्हे कोई भी सहायता नहीं मिल पाई है और इनके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करके जीवन चला रहे हैं|इनका सीजी नेट के श्रोताओं से अपील की है कि इनको सरकार के दवारा चल रही योजनाओं का लाभ मिले|

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता जी को गिरफ्तार करके जेल ले गए, कृपया मदद करें-

सुकराम, पिता पांडु , ग्राम-बीजापुर, जिला-बीजापुर, से उनके पुत्री बता रहे हैं कि इनके पापा को गाँव की कुछ औरतों ने यह कहकर आरोप लागाया कि इनके बेटे को जान से मार दिए| औरतों ने इनके पिताजी को नक्सली होने का आरोप लगाया| उन औरतों की गवाई की वजह से पुलिस वाले गिरफ्तार करके जेल ले गए| इनका कहना है की इनके पिताजी नक्सली नहीं है, सब घर पे साथ में ही रहते हैं, परिवार हैं कभी उनके हाथों में बंदूक देखे ही नहीं फिर भी नक्सली होने का आरोप लगाया गया है| घर में कमाने वाले कोई नहीं हैं, जीवन गुजारना मुश्किल हो रहा है| इसलिए सीजी नेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इनके पिताजी को जेल से निकालने में इनकी मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर सरपंच@9340341447.

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

गाँव में आँगनबाड़ी भवन नहीं बना हैं, मोहल्लेवालों बच्चों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से माटाराम जी बता रहे है इनके गाँव में आँगनबाड़ी भवन नहीं है| गाँव से दूर 4-5 कि.मी. एक आंगनबाड़ी है जिसमे इनके गाँव के बच्चे जाते हैं| आंगनबाड़ी न होने से यहाँ के बच्चों को दूर जाने में परेशानी होती है साथ ही छोटे बच्चों को इतनी दूर भेजना भी सही नहीं है|इनका कहना है कि इस गाँव में भी एक आँगनबाड़ी होनी चाहिए| सरपंच सचिव को भी इसकी जानकारी दी गई है उनका कहना है धीरे-धीरे बनेगा| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8815921765, सरपंच नंबर@7697581341, सचिव@9479033485.

Posted on: Feb 06, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTARCG PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »