बांध निर्माण से करीब 200 किसान खेती कर सकेंगे लेकिन अधिकारी कोई जवाब नही देते...

ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जमुना प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रघुवर कोल, ध्यानचंद जयसवाल, रविचंद, कमलेश कुमार, सीताराम, बाबूराम, बता रहे हैं, हमारे गाँव में बांध की आवश्यकता है, इससे करीब गाँव के 200 किसान खेती कर सकेंगे, उनके पीने और नहाने जैसी समस्याएं भी हल हो सकेंगी, इसके लिए निवासियों ने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराने में मदद करे: सरपंच@9754760084, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9754224557.

Posted on: May 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

मुरली वाले बांसुरी वाले, बांसुरी बजा दे जमुना किनारे, जमुना किनारे...गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
मुरली वाले बांसुरी वाले, बांसुरी बजा दे जमुना किनारे, जमुना किनारे-
कासो आथ है बहुत अंधियारी, जन्म लिए है कुष्ण मुरारी, कुष्ण मुरारी-
मुरली वाले बांसुरी वाले, बासुरी बजा दे जमुना किनारे, जमुना किनारे-
जन्म लिए है कुष्ण मुरारी, कुष्ण मुरारी-
मुरली वाले बांसुरी वाले, बांसुरी बजा दे जमुना किनारे, जमुना किनारे...

Posted on: May 14, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

8 महीने से हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, अधिकारी सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सूरजपति बता रही हैं कि उनको और उनके पति भगवान सिंह को 8 महीने से उनका वृद्धावस्था पेंशन नही मिल पा रहा है, इससे उन्हें जीवन-यापन करने में दिक्कत बहुत हो रही है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है कुछ सुधार करना है, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल सके : सचिव@7697867963, CEO@9926192534 कलेक्टर@9826443377. संपर्क@7697080920.

Posted on: May 14, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारी हम लोगों से काम तो कराते हैं लेकिन पैसे देने के समय इधर उधर घुमाते रहते हैं...

ग्राम पंचायत-भेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी पहलवान सिंह, सोनकुवर और बिहारीलाल सीजीनेट के सीता नेटी को बता रहे हैं कि हमने बहुत से लोगों ने डबरी निर्माण और रोड में मुरुम बिछाने में सरकार के लिए काम किया लेकिन पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी 2-4 दिन में मिल जायेगा बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए सभी सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे काम का पैसा मिल सके : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@8120728027.

Posted on: May 14, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

बेल तरी बेलन, बेलन तरी ढ़ोल...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटेया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बेल तरी बेलन, बेलन तरी ढ़ोल-
ओहू डोंगरी मा, सजन भाई मोर-
जायेन पारही तोला, ले जाही का गा मोला राउ के भईया ओ-
नरवा के तीर में फरे है लाली जाम-
सुते आही मोला संगी लेलेबे मोरे नाम-
बेल तरी बेला बलन तरी ढ़ोल...

Posted on: May 14, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »