जय सेवा जय फड़ापेन ना, राज करेगा गोंडवाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
एक तीर हैं एक कमान आदिवासी एक हैं समान-
मिल जुल के हवे पचासी यस टी एसी ओ बी सी-
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
जय सेवा आदिवासी गा जय सेवा मूल निवासी गा-
आदिवासी सीएम बनेगा मूलनिवासी पीएम बनेगा...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 3 महीने से बिजली के पोल गड़े है पर तार नहीं लगाया गया है, अँधेरे में रहते हैं...

पंचायत-मेढ़ारी, ब्लाक वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय जगते, बता रहे है कि उनके गांव में 3 महीना से पोल गड़े है वो टूट रहे है और उसमे तार भी नही लगाया गया है वहां के लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है और वहां पर बाघ भालू का भी डर लगा रहता है| 100 घर का बस्ती है लाईट नही रहने के करण आये दिन दुर्धटना भी हो रही है बरसात में सांप बिच्छू आते है उसके लिए J.E. को और ठेकेदार को बोले थे तो वे लोग बोलते है कि आज बनेगा कल बनेगा लेकिन आज तक नही बना है| कृपया मदद करें : JE@8120692728, कलेक्टर@9425253580, S.D.M.@7746873930. सम्पर्क राजकुमार टेकाम@7610741075.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: DEVSAAY JAGTE ELECTRICITY RAJKUMAR SINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

चलना चलगा किसान आगे आसाढ, बोये ला जाबो धान...छत्तीसगढ़ी गीत

भोरमदेव अनांचल, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़ी) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
चलना चलगा किसान आगे आसाढ बोये ला जाबो धान-
नागर कुदारी बेला संग मा लेके जाबो बीच धार-
झूल मिल के कमाबो संगी हो धरती दाई के सेवा ला बजाबो-
खेत के मेडे पर ले सुघर फालतू कचरा ला बगराबो-
धान के थर्हा डोली में देबो काबर बोबो चारा-
चलना चलगा किशान आगे आसाड बोये ला जाबो धान...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: AMIT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी -

ग्राम-घोरटी, पंचायत-जलावन, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुधीर तिर्की गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा उसकी कहानी बता रह है उनके गांव में श्रीनगर के राजा जो शासन करने आते थे उनका मकान यहाँ पर था वहां पर घोड़े के द्वारा आते थे और घोड़े को एक जगह बाँधते थे बगीचा में तो उसी के नाम से घोरटी नाम रखा गया | राजा अपने घोड़े को उस जगह पर खूटे में बांधता था, उसी के नाम पर इस गांव का नाम घोरटी पड़ा और आज भी चल रहा है, राजा जशपुर के थे लेकिन श्रीनगर में भी उनका मकान होने के कारण आना जाना करते थे, ये जानकारी उन्होंने गांव के सरपंच के द्वारा प्राप्त की है| अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: GUMLA SONG STORY SUDHEER TIRKI VICTIMS REGISTER

जागो जागो जागो गोंडवाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो जागो जागो गोंडवाना-
सगा हमर जागो जागो रे-
जागो जागो जागो रे गोंडवाना-
सगा गोडवाना सगा भैया वो...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG DILEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »