साफ सफाई और पेड़-पौधे लगायें, देश को स्वच्छ बनाए रखें...
ग्राम-बरतुंगा, जिला-जहांगीर छापा (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार नर्सिंग बता रहे हैं कि उनके यहाँ के समिति द्वारा आज के बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं कि हर दिन सुबह 8 बजे से गाँव की गलियों की साफ सफाई करेंगे और पौधे लगायेंगे जिससे सभी जगह हरियाली बनी रहे और वातावरण शुद्ध हो |
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR NARSING
सुखंडी नामक रोग का उपचार टोटमा से ....
टोटमा (टोनही) के बारे में सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बोल हैं
सुखण्डी रोग का टोटमा:- इस रोग में बच्चा दुर्बल एवं कमज़ोर हो जाता हैं इस रोग से बचाव हेतु बच्चे को तराजू पर रखकर, उसके बराबर गाय का गोबर काले कपडे में बांधकर पीपल के वृक्ष से बांध देते हैं| ऐसी मान्यता हैं कि जैसे जैसे यह गोबर सूखता जायेगा वैसे ही बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होता जायेगा |
खेती संबंधी टोटमा :- कद्दू या बैगन के खेतो में एक हाँडी में कालिख पोतकर (लगाकर) उस पर चूना का टीका लगाया जाता हैं उसके ऊपर गोबर का एक गोला बनाकर उसमें लाल मिर्च लगाकर खेत मे रख कर टोटमा किया जाता हैं ताकि किसी की नजर खेत और सब्जी पर न पड़े-
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
"अल्मदद"नामक संस्था का निर्माण किये हैं...
मुजफ्फरपुर, बिहार से साथी आमिर हुम्जाहुआ और उनके युवा साथी मिलकर “अल्मदद”नामक संस्था का निर्माण किये हैं, जिसका उद्देश्य हैं – मानव सेवा करना अर्थात् लाचार, गरीब बच्चें तथा ग्रामीण इलाके शासकीय स्कूलों में पढनें वाले बच्चों को मदद किया जाता हैं | इस संस्था की जानकारी एंव जुड़कर कार्य में भागीदारी देने हेतु इस नम्बर में संपर्क करें- आमिर हुम्जाहुआ@09708255793.
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: AMIR HAMZA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके हाथ में :चिकंगुनिया, डेंगू आदि जैसे बीमारियों का उपचार...
ग्राम बगरावा, तहसील नीम-का-थाना, जिला सीकर (राजस्थान) से कैलाश मीना जी चिकंगुनिया, डेंगू आदि जैसे बीमारियों का रोग उपचार बता रहें है (निम् बेलोय) पहला विधि : गीली है तो इसका रस निकालकर पिने से चिकंगुनिया, डेंगू आदि जैसे बीमारियों से बचाया जा सकता हैं | दूसरा विधि : सुखा है तो इसको अदरक की तरह कूट कर उबाले फिर उपयोग करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-कैलाश मीना@8085199995
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: KAILASH MEENA SONG VICTIMS REGISTER
जंगल में आमसभा...कविता
ग्राम-भाटाचौक, ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक स्वरचित रचना सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है जंगल में आमसभा:
सामाजिक असंतुलन को संतुलन बनाए रखने के लिए-
पशुओ में एक आमसभा बुलाई गई जिसका कार्यभार-
बन्दर मामा को सौंपा गया सारे पशु आ आकर एकत्रित हुए-
सबको बंदर मामा ने अपने-अपने स्थान पर बैठाया-
उसी समय पर जंगल का राजा शेर अपने दल के साथ आया-
उसके आगमन पर सारे पशु उसके स्वागत के लिए उठ खड़े हुए...
