हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले...बाल कविता-

जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से कृष्णा कुमारी बाल कविता सुना रही हैं :
हुआ सबेरा चिड़िया बोले, बच्चो ने तब आँखे खोले-
अच्छे बच्चे मंजन कर, मंजन कर-कर मुंह को धोते-
मुंह को धोकर कुल्ला करते, कुल्ला कर-कर रोज नहाते-
रोज नहाकर खाना खाते, खाना खाकर पढ़ने जाते-
हमारी चिड़िया रानी तिनका लाकर महल बनाये-
ऊँची डाली पर लटकाये, खेतो से फिर दाना लाये-
नदियों से भर पानी लाती, तुझको दूर न जाने देते...

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: KRISHNA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हैण्डपम्पो से आयरनयुक्त पानी निकल रहा, उसको पीने से दांत काले हो रहे है...

ग्राम-लामपुरी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जयराम मरकाम, अनसराम कुलदीप, जवेश्वर, रामकुमार कुलदीप, गोविन्द मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव में 75 घर है और उनके गाँव में 10-12 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे आयरनयुक्त पानी निकल रहा है | उसको पीने से दांत काले हो रहे है और उसको पीने से प्यास भी नहीं बुझता है| बच्चो को बीमारी भी हो रही है| उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास 2-3 बार शिकायत भी किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके साफ पानी की सुविधा करने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. संपर्क@07692090158.

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: JAYRAM MARKAM ANASRAM KULDEEP GOVIND MANDAAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पतेरा पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

पतेरा पारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय, सोनमती, रामपति, कुमारजीत बता रहें है कि उनके गाँव में रोड सरपंच से खराब है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे और ग्रामसभा में आवेदन भी दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर रोड का समस्या का समाधान कराने में मदद करे: C.E.O.@9926982528, सचिव@ 8120982528. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@8498831978.

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: AMARSAAY SONMATI KUMARJEET SONG VICTIMS REGISTER

12 साल से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई नहीं सुनते...

बंधवा पारा, ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरामति यादव बता रही हैं कि आज 12 साल हो गया हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन दोनों नहीं मिल रहे है, जिससे उनको बहुत तकलीफ हो रही है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास कई बार आवदेन दी है तो बोलते हैं बनेगा परन्तु अभी तक पेंशन नही मिल रहा हैं| तो उनका कहना है कि पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही कि इन नम्बरों में फ़ोन कर उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, सचिव@9977232410. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7697729588.

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: HEERAMATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

जरो बिन सारे की नदियाँ हो...बघेली लोकगीत

ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे है:
जरो बिन सारे की नदियाँ हो
मोरो महुआ उजड़ गव-
महुआ उजड़ गव मोरो-
महुआ उजड़ गव-
सास मोरे घर मा ससुर मोरे घर मा-
जरो बिन सारे की नदियाँ हो...

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAMESH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »