रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रे लो...गोंडी गीत
ग्राम-मंडागाँव, तहसील-परसगाँव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से देवलाल पोटाई, सोमाराम कडियाम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रे लो-
राजा रो धरती रा नावा पांडो पेरते रो याले-
होय बोरा जरोंदा ते नावा पांडो पेरते-
रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रे लो...
Posted on: Jun 08, 2018. Tags: DEVLAL POTAI SOMARAM KADIYAM SONG VICTIMS REGISTER
घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई...देवी भजन-
नवापारा, ग्राम-रूपपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राम अवतार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई-
घमा, घमा, घाम के सुबास हो माई-
जय सेवा लागों दाई घामा, घाम, घमाके सुबास हो माई-
जब लागिन घाम करे चंपा के फूल दाई-
सातों से भवरा रती आवे हो माई-
जय सेवा लागों दाई, सात के भवर रती आवे माई...
Posted on: Jun 08, 2018. Tags: RAMAVTAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
रिश्तो की पूजा जहां हो आदर बड़ो का वहां हो...गीत-
ग्राम पंचतयात-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुखारू धुर्वे अपनी सखी माला धुर्वे, सविता धुर्वे, सुशीला धुर्वे के सांथ एक गीत सुना रहे हैं :
रिश्तो की पूजा जहां हो आदर बड़ो का वहां हो-
सीके जो ममता की आंचल, आंसू गंगा जल-
हंसना हंसना है रोना रुलाना है-
खोना है पाना है फिर मुस्कुराना है-
कहानी हलचल, कहानी हलचल – रिश्तो की पूजा जहां हो आदर बड़ो का वहां हो...
Posted on: Jun 08, 2018. Tags: SONG SUKHARU DHURWE VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप न होने से हम गांव के लगभग 200 लोग कुएं का गंदा पानी पीते हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रमणी यादव बता रहे हैं, उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 9 में पानी की समस्या है,जिसके लिए लोक सुराज अभियान के तहत हैण्डपंप के लिए आवेदन किये थे, लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ, गांव की लगभग 200 जनसंख्या है, पीने के पानी के लिए अर्धनिर्मित कुंए का उपयोग करते हैं, जिसका पानी गंदा हैं, अधिकारी आश्वासन देकर भूल जाते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करे: कलेक्टर@9425253380, PHE@9826603461. चन्द्रमणी@8225833825.
Posted on: Jun 08, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
सरकारी योजना अंतर्गत अपने लागत से शौचालय बनवाया, सहयोग राशि अब तक नही मिली...
ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़ेतोपाल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सगुना और बजाबाई बता रहे हैं, अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अपने लागत से शौचालय निर्माण कराया है, निर्माण कार्य पूरा हुए 2 महीने हो चुके हैं, योजना लिस्ट में उनका नाम है, बावजूद उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि अभी तक नही मिली. वे चाहते है जब सरकार सुविधा दे रही है तो मिलनी चाहिए इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@9691078996, CEO@9953924884.
संपर्क नंबर@9993697650.

