स्वास्थ्य स्वर : किडनी से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय किडनी से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | नीम पर लगी हुई गिलोय का 10 इंच का टुकड़ा लें| उसको चटनी जैसा बना लें| उसके बाद एक गिलास पानी में उबालें| जब पानी उबलकर आधा गिलास रह जाये| तब उसे रोगी को सेवन करना है| दवा का सेवन भोजन के बाद करना है| दवा का उपयोग करने से पूर्व दिये गये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें| उसके बाद ही प्रयोग करें : राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

क्या इरादा है उनकी कुछ समझ में नहीं आता...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
क्या इरादा है उनकी कुछ समझ में नहीं आता-
5 साल में आते हैं, एक बार, सब कुछ लूटकर ले जाते हैं-
ठगा सा रह जाते हम कुछ भी नहीं बोल पाते-
पीठ पीछे लाख गाली देते हैं-
सामने आने पर हाँ में हाँ भरकर रह जाते हैं...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

धधकता आग भभगता सोला, दिल में लगता बम बारूद का गोला...गज़ल-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गजल सुना रहे हैं :
धधकता आग भभगता सोला-
दिल में लगता बम बारूद का गोला-
हमसा नहीं ये दिल में, दिल से उठता हुआ आग-
जितना डालो पानी उतना उठता है आग-
धुआ की कही नामो निसान नहीं-
फिर भी धुआ धुआ सा लगता है...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वाथ्य स्वर : दस्त या पेचिस का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त या पेंचिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बेल का गूदा 100 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, छाछ 200 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| उसके बाद बेल के गूदे का चूर्ण बना लें, और उसमे सेंधा नमक मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| उसके बाद छाछ का सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| दाल, चावल की खिचड़ी और मूंग दाल का प्रयोग करें| पानी उबालकर उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अंबे भवानी जगदंबे भवानी, जय जय जय दुर्गा महारानी...जस गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक जस गीत सुना रहे हैं :
अंबे भवानी जगदंबे भवानी, जय जय जय दुर्गा महारानी-
नाव मा चढ़ाये महामाई हो, जगदंबा भवानी-
एक बहिनी तमनार मा विराजे-
तमनार मा विराजे, तमनार मा विराजे-
नाव मा चढ़ाये महामाई हो, जगदंबा भवानी...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »