सफल दाम्पत्य जीवन का राज...पति-पत्नी के ऊपर आधारित कहानी
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे है:
एक बार की बात हैं सोसाइटी द्वारा सुखी सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे परिवार को सम्मानित किया गया अगले दिन पत्रकार खुशी के रहस्य को जानने के लिए सम्मानित परिवार से मिले, पति द्वारा पत्रकार को बताया गया कि शादी के तुरंत बाद हनीमून मनाने मनाली गया, वहाँ पर घुड़सवारी के दौरान हमारी पत्नी को जो घोड़ा मिला वह थोड़ा बदमाश था, जैसे ही हमारी पत्नी घोड़ा पर बैठी घोड़ा ने उसे गिरा दिया .पत्नी ने उठते हुए घोड़ा को कहा यह पहली बार हैं और फिर घोड़ा पर बैठ गई, घोड़ा ने दुबारा गिरा दिया, पत्नी ने कहा यह दूसरी बार हैं जब तिसरी बार भी घोड़ा ने मेरी पत्नी को गिराया तो पत्नी ने कुछ नहीं बोला बल्कि अपने पर्स से रिवाल्वर निकाला और उसी समय घोड़ा को गोली मार दिया, यह देखकर फिर मुझे अपने पत्नी को कभी भी कुछ नहीं कहा और यहीं सफल दाम्पत्य जीवन का राज है-
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के बसने के बाद करना पड़ रहा परेशानियों का सामना...
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से साथी तीर्थनाथ आकाश और उनके साथ उपस्थित है मंगल कुंजाम जी उनसे बातचीत कर जानकारी मिला की नया रायपुर का निर्माण हुआ इसके पूर्व वह पर बसे 27 गाँव के ग्रामीणों को विस्थापन करना पड़ा, जो उन लोगों को विस्थापन करने की वजह से अनेक प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ रहा हैं-
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SONG TIRTHNATH AKASH VICTIMS REGISTER
निराला निकेतन में समाधियो का इतिहास... कहानी
जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से जय किशोर बिहार की एक इतिहासिक कहानी बता रहे है ये बता रहे हैं कि चतुर्भुज मंदिर के पास निराला निकेतन एक ऐसी जगह है जहा कई अदभुत समाधियाँ है ये समाधियाँ कई वर्ष पुरानी है जो इन्सान की नहीं बल्कि गाय,भैस और पालतू कुत्ते की समाधि है जिनकी संख्या सैकड़ो में है ये बता रहे है ऐसी समाधियाँ और कही नहीं है जब भी बिहार आये तो इन समाधियो का दर्शन जरुर करें-
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: JAY KISHOR SONG VICTIMS REGISTER
सत्य अहिंसा खोज रहा हु, गाँधी जी के देश में...कविता
ग्राम-बसंतपुर, थाना-साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सोहनलाल दीवाना एक कविता सुना रहे है :
जोड़,घटाव, गुणा में खोजू, अथवा खोजू शेष में-
सत्य अहिंसा खोज रहा हु, गाँधी जी के देश में-
मेरे प्यारे देश बता दे, गाँधी जी का देश कहा-
सत्य अहिंसा भाईचारे का, बचा हुवा वों देश कहा-
तुम्ही बोलो क्या करना है, आज इस परिवेश में-
सत्य अहिंसा खोज रहा हु, गाँधी जी के देश में...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SOHANLAL DEEWANA SONG VICTIMS REGISTER
कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल, सुगना जी कोन सिराजे जहाज...सुगा गीत-
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से सन्नूराम और राजित पंडो एक सुगा गीत सुना रहे हैं ये गीत सईला खेलते समय गाया जाता है :
कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल-
सुगना जी कोन सिराजे जहाज-
सालोर सुगना मोर कोने सिराजे जहाज-
निस तिर सिराजे भईया रेल गाडी साइकिल-
मोर सुगना जी गुनिया सिराजे है जहाज-
कारे भराय भईया रेल गाडी साइकिल...

