जल-जंगल-जमीन, जल-जंगल-जमीन, ये बहना के अपना लो छीन...संघर्ष गीत

ग्राम -नोनारी, जिला-रीवां से राम प्रसाद आदिवासी एक जनगीत प्रस्तुत कर रहे हैं.
जल-जंगल-जमीन, जल-जंगल-जमीन-
ये बहना हक़ अपना लो छीन-
संविधान कहता है सबको जीने का हक़ है भारी, कोई सकता न छीन-
ये बहना हक़-
वन संचुरी बहुत है प्यारी, लूटा खेत-जमीन हमारी-
ये है गड़बड़ मशीन, ये बहना हक़-
चमचों-दलालों को डंडा से मारो, हाँ भाई जोर से मारो !
कब्जा कर लो जमीन, ये बहना हक़-
भूमि का हो बंटवारा फिर से, महिला-पुरुष बराबर हक़ से-
अरे बनेगी नई पहचान, ये बहना हक़ अपना लो छीन.

Posted on: May 19, 2015. Tags: Ramprasad Adivasi SONG VICTIMS REGISTER

No land lease for 90 in 45 years, officers threaten to jail when asked for help...

Ramprasad Adivasi is calling from Charkhari village in Beohari tehsil of Shahdol district in Madhya Pradesh and says 90 Dalit-Adivasi families are farming Govt land from more than 45 years but they have not got any deeds. When they go to officers they threaten them to put behind bars. They are appealing for help . You are requested to call Collector@9425679288 and Tehsildar@9893583453 to helps these dalit and adivasi families. Ramprasad@7898654924

Posted on: Apr 27, 2015. Tags: LAND RAMPRASAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

बाबा साहेब ने लिख्यो संविधान, गरीबों तेरे लिए...संविधान पर गीत

राम प्रसाद आदिवासी, ग्राम -नोनारी, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से बाबासाहेब आम्बेडकर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
बाबा साहेब ने लिख्यो संविधान-
गरीबों तेरे लिए...हाय दलितों तेरे लिए-
हे छीनो-छीनो तुम अपना अधिकार-
गरीबों अपने लिए-
बाबा साहेब ने लिख्यो...
हे छीनो-छीनो तुम अपनी जमीन-
गरीबों अपने लिए-
बाबा साहेब ने लिख्यो...
झारखंड औ रांची जिला में-
बिरसामुंडा ने भयो कुर्बान
गरीबों तेरे लिए-
बाबा साहेब ने लिख्यो...

Posted on: Apr 10, 2015. Tags: Ramprasad Adivasi SONG VICTIMS REGISTER

Many adivasis not got deeds for forest land, govt not listening to complaints...

Ramprasad Adivasi is calling from Chandia tehsil of Umaria district in MP where he is part of a foot march of Rashtriya Dalit Mahasabha demanding 5 acres land to each dalit and adivasi landless. He says they found many adivasis who are living on forest land from many years but have not got deeds under forest rights act. Many dalits are living on revenue land but have not got deeds as per law. You are requested to call Tehsildar@9753320109 to help. Ramprasad Adivasi@7898654924.

Posted on: Apr 10, 2015. Tags: FOREST LAND RAMPRASAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

हम भारत के वीर सिपाही, हम बढ़ते ही जाएंगे...

बाल विकास केंद्र -नयी बस्ती, खैरहा,जिला-रीवा (मप्र) से आकाश आदिवासी जी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. यह गीत दुनिया के उन वंचित बच्चों के लिए एक आवाज है जो आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं:
हम भारत के वीर सिपाही, हम बढ़ते ही जाएंगे-
बाधा चाहे जो भी आए, कभी न हम घबराएंगे-
हम भारत के वीर सिपाही...
नन्हें-नन्हें कदम हमारे, ऊँचे उठते जाएंगे-
लिए सत्य में हाथ सभी को, अपनी मंजिल पाएंगे-
हम भारत के वीर सिपाही...
आंधी-तूफान जो भी आए, हार कभी न पाएंगे-
चाहे बिजली लाख डराए, कदम न अब रुक पाएंगे-
हम भारत के वीर सिपाही...

Posted on: Dec 15, 2014. Tags: Akash Adivasi SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »