श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में, तेरी मुरली ने जादू डाला...गीत-

सीजीनेट के सांथी त्रिलोकी सिदार एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में-
तेरी मुरली ने जादू डाला-
श्याम भूख लगे तो हमसे कहियो-
खाना खिला दो थलिया में-
श्याम छेड़ो न बीच डगरिया में-
तेरी मुरली ने जादू डाला...

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER

व्यक्ति के व्योहार से ही उसकी पहचान होती है...कहानी-

गर्मी का दिन था| एक गरीब किसान रामू बिना जूते पहने और बिना पानी साथ रखे जरुरी काम के लिये घर से निकल पड़ा| रास्ता बड़ा दूर था| पेड़ का छाव तक नही था| समय के साथ धूप तेज हुई और धरती गर्म हो गई| रामू दौड़ाने लगा और थक गया| रास्ते में एक बबूल का पेड़ मिला| जिसके नीचे वह आराम किया और फिर से चलने लगा|शाम तक रामू पहुंच गया| वहां पहुचने पर उसके मामा बहुत खुश हुए| लेकिन मामी खुश नही हुई| उसके बाद उसकी मामी ने महमानों के लिये बिना मन का खाना बनाया| जो रामू को अच्छा नहीं लगा और वह दूसरे दिन चला गया| ये सब रामू के मामा को अच्छा नहीं लगा| उसने अपनी पत्नी को कहा तुमने ठीक नहीं किया| घर पहुंचकर रामू ने अपनी माँ को उस व्योहार के बारे में बताया| माँ बोली इसीलिए मै जाने से मना कर रही थी| इससे सीख मिलती है हमारे व्योहार से ही हमारी पहचान होती है| इसलिये सोच समझ कर काम करना चाहिए|

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

येदे होरी रे हाय गा मै तो होली खेले...होली गीत-

ग्राम-बरपटिया, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी अपने साथी हीरा के सांथ एक होली गीत सुना रहे हैं :
येदे होरी रे हाय गा मै तो होली खेले-
आजा रे पिरिया तोरे मंगनी-
घुमे तो काहे रोंजोदीना आबे रे-
कोना पंद्रह दीन, कोन कहे छव महीना में-
हाय गा कोन कहे, झनी आय...

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI HOLI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फटी एडियों को चिकना करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी की फटी एड़ियो को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | थुहा का दूध 25 ग्राम, अरंडी का बीज 25 ग्राम, सरसों का तेल 100 ग्राम, अरंडी का तेल 100 ग्राम और मधुमक्खी का मोम एकत्र कर लें| सबसे पहले अरंडी और सरसों के तेल को गर्म कर लें| उसके बाद अरंडी के बीज की गिरी डाले| अब उसे हल्के आंच में पकायें| जब सब जल जाये तो मधुमक्खी का मोम डालकर उबाले| उसके बाद ठण्डा कर लें, और छानकर सीसी में सुरक्षित रख लें| अंत में 10 ग्राम सेधा नमक को कपड़े से छानकर मिला लें | दवा का उपयोग करने से पहले एडी को साफ़ कर सुखा लें और दिन में दो बार सुबह-शाम लगाएं| इससे लाभ हो सकता है: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो...गोंडी फागुन गीत-

ग्राम-पाटईं, पोस्ट-कोडिया, तहसील-पांडुन, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से बस्तीराम नागवंसी गोंडी भाषा में एक फागुन गीत सुना रहे हैं:
वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो-
अरे निया झेला ताईमा, तोदरे कीम तांगों-
रंगेला कीतादे वाय नुल, नी वोल बाटो-
निमा सुदरे कीम सांगो झेला तईमा-
वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो...

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: BASTIRAM NAAGWANSI CHHINDWARA GONDI HOLI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »