भूख को रोटी दाल पै आना पड़ता है, जानबूझकर जाल पै आना पड़ता है...गज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की गज़ल सुना रहे है:-
भूख को रोटी दाल पै आना पड़ता है-
जानबूझकर जाल पै आना पड़ता है-
आसमान में चाहे जितना भी उड़ ले-
पंछी को फिर डाल पै आना पड़ता है-
ऐश करेगा कब तक कोई रहमत पर-
लौट के अपने हाल पै आना पड़ता है-
सच्चाई इक हद तक ढाँपी जाती है-
इक दिन तो पड़ताल पै आना पड़ता है-
अनदेखा कब तलक करोगे रिश्तों का-
जल्दी इस्तकबाल पै आना पड़ता है...
Posted on: Feb 13, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे...बज्जिका भाषा में विवाह मटकोर गीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बज्जिका भाषा में एक मटकोर गीत सुना रहे हैं, विवाह के समय बिहारी हिन्दू परिवारों में महिलाएं एक रस्म में मिट्टी खोदने खेत में जाती हैं तब यह सभी महिलाएं मिलकर यह सामूहिक गीत गाती हैं :
कहमा के पीअर माटी, कहाँ के कोदार हे-
कहमा के पांच सोहागिन,माटी कोरे जाए हे-
अजोधा के पीअर माटी ,जनकपुर के कोदार हे-
बजि्जकांचल के पांच सोहागिन माटी कोरे जाए हे...
Posted on: Feb 13, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...रचना
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे ‘सुगम’ की रचना सूना रहे हैं :
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम-
वक्त पर हरदम खामोश हम-
बढ़ते रहना चाहिए था जो हमें-
बढ़ न पाए नस्ल में वो जोश हम-
साजिशे सब सामने होती रही-
बेखबर फिरभी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढाए हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मरते ही आये हैं आक्रोश हम-
कोशिशे तो की मगर उलझी हुयी-
ले नहीं पाए नतीजा उससे हम-
कर रहे इस बात का अफ़सोस हम...
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
रउवा सूत गईली कुर्सी प्रजाई के हमरी से भोच सब लाईके ना...भोजपुरी कविता
ग्राम-साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ पारु के सुनील कुमार पी.ए. जुड़े है जो कवि हैं ये एक भोजपुरी कविता सुना रहे हैं :
रउवा सूत गईली कुर्सी प्रजाई के ,हमरी से भोच सब लाईके ना-
एक दिन रउवा यहां गईली तव पर हमें रुकलव-
बदी गार बन्दूक दिखा के लाठी से हमले महुलत रउवा-
भूल गईली रउवा कुर्सी प्रजाई के...
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कान्हा किसली में सरवन ताल बने है, सरवन ताल घूमे ला आबे हो...ददरिया गीत
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कान्हा किसली नेशनल पार्क बने हे पार्क घुमेला हो-
विदेशियों के तो लेखा नहीं है, देशियों के तो पता नहीं है—
कान्हा किसली घुमेला आहो दोष-
मध्यप्रदेश के जिला-बालाघाट, बैहर,तहसील मा आवय दे गावय ले-
बैहर से 15 किलो मीटर की दूरी पर चेक ले जाथे रे गवाय ले-
कान्हा में हिरन बारासिंघा हावे, चिता शेर बाघ विचरण करथे-
कान्हा किसली में सरवन ताल बने है, सरवन ताल घुमे ला अबे हो-
जहा बंदर, सियार, भालु, आथे लक्कड बघा तेंदुआ पानी पियाथे-
टूरिस्टर मन हा आके पिकनिक मनाथे रे दोष-
ददरिया के गायक जगदीश कुमार मरकाम, रहैया आव पार्क घुमेला हो...
