कामन रइबो तारा न कूची तारा न कूची...शादी गीत

ग्राम-बैजलपुर (तर्सिंग) ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बसंता साहू एक शादी गीत सुना रहे हैं-
ताराडांड के गली आकु तपाकू उतलागे लोहाटी के तारा-
कामन रइबो तारा न कूची तारा न कूची-
लाते झड़कीबो के हां रे राजा... ( 164376 ) MS

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

घर ले वो निकरय ओ दीदी हरियर-हरियर...शादी गीत

ग्राम-बैजलपुर (तर्सिंग) ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बसंता साहू एक शादी गीत सुना रहे हैं-
घर ले वो निकरय ओ दीदी हरियर-हरियर-
बाहर निकले ओ बादल कुम्हलाय-
दाई के अचरा ओ अगिन बरत हे-
दादा फूफू के अचरा मोर हियरा मा जुड़ाय-
दाई के ओटी ओ अगिन बरत है-
फूफू के ओटी मोर हियरा मा जुड़ाय... (164377 ) MS

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : भीगे चने खाने के लाभ...

ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, तहसील-अनुपपुर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल के साथ अर्चना नेटी भीगे चना खाने के लाभ बता रहे हैं, एक कटोरी चने को शाम 6 बजे को पानी में भिगा दे और सुबह नमक, मिर्ची, प्याज, धनिया पत्ति मिलाकर नास्ते के रूप में खाने से लाभ होता है| इसमें विटामिन A पाया जाता है, BPसुगर वालों के फायदे मंद है, शरीर में बना कब्ज को दूर करता है, इसमें शरीर में होने वाले अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है| उपयोग सभी अपने घर में कर सकते हैं|@ 8103481510. ( 165608 ) MS

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

2018-19 में शौचालय का निर्माण हो गया पैसा अब तक नही डाला जा रहा है...कृपया मदद करें

ग्राम-पयारी, पोस्ट-ख़मरौद, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर ( मध्यप्रदेश) से बलवंत सिंह बता रहे हैं कि 2018-19 में स्वच्छय भारत अभियान के तहत पंचायत सचिव के कहने पर स्वयं ही शौचालय का निर्माण किया था लेकिन आज तक उनके खाते में शौचालय निर्माण का पैसा नही डाल रहे हैं, इसके लिए वे कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए हैं, लेकिन अब तक कोई लाभ नही हुआ, ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@6261234910, CEO@8966850095, संपर्क नम्बर@9691238285. (166379 ) MS

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: SBM SONG VICTIMS REGISTER

दो साल से ट्रांसफार्मर खराब है अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-बास्तानार क्रमांक 2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लच्छु, सुधराम, शत्रुघ्न बता रहे हैं करीब दो साल से बिजली ट्रांसफार्मर खाराब हो जाने से बिजली की समस्या हो रही है, जिससे उन्हें अनेक तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | यहां लगभग 25 घर हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन-निवेदन किये हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नही मिला है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|सचिव@9424288262, सीईओ@9406016762, बिजिली@विभाग@8718969827,9424170833,संपर्क नम्बर@9753657885. (172649 ) MS

Posted on: Dec 28, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »