2001 से आदिवासी इस गाँव में रहते हैं, न वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा, न पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य मिला...
साहपुर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से राजेंद्र गडवाल बता रहे हैं, ग्राम-दानवाखेड़ा
ब्लाक-घोडाडोंगरी में 2001 से आदिवासी समुदाय निवासरत हैं लेकिन आज तक जिला प्रशासन द्वारा उनका वोटर लिस्ट में नाम नही जोड़ा गया है, ना ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी की सुविधा है, इस संबंध में उन्होंने कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे, धरना प्रदर्शन किया, बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रही है, अभी हाल में ही उन्होंने 11 जुलाई 2018 को रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमे 300 लोग का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात करें : 8602330270, पूर्व विधायक@9425003853, संपर्क@9424471101.
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: RAJENDRA BADHWAL SONG VICTIMS REGISTER
मिरगा नाभि में कस्तूरी खोजे जंगल सगरी...भजन-
ग्राम-फतेपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमचंद कांसी एक भजन सुना रहे हैं:
मिरगा नाभि में कस्तूरी खोजे जंगल सगरी-
आज मनुष्य के उहै हाल बा जाने न कट गेंदरी-
प्रभु जी सबके भीतर बानी आइसत नगरी-
महापुरुष कलयुग में भैया ज्ञान सहज अबरी-
आज दुनिया में सगरी जाके बेलन घट भितरी-
जाति धरम के बात करत है मानुष एक सगरी-
सभी प्रेमी गुरु चरण में गीरल बा पगड़ी...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH PREMCHAND KANSI SONG VICTIMS REGISTER
हाथ ला धोले ओ दीदी, छुए के पहिली लईका ला...स्वच्छता गीत-
ग्राम-सालेभाट, विकासखण्ड-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ) से अनीता साहू, राधाबाई यादव और संतोषी यादव एक मितानिन गीत सुना रहे हैं :
हांथ ला धोले ओ दीदी, हांथ ला धोले ओ दीदी-
छुए के पहिली लईका ला-
जुग-जुग जियय ओ दीदी, नान-नान लईका हा-
हांथ ला धोले ओ दीदी, हांथ ला धोले ओ दीदी-
छुए के पहिली लईका ला-
जुग-जुग जियय ओ दीदी, नान-नान लईका हा...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: ANITA SAHU AYAM GANESH SONG VICTIMS REGISTER
आइये तेलुगु सीखें: 1 से 10 तक की गिनती को तेलगु में क्या बोलते है...
ग्राम-कोमाला जिला-जनगण (हैदराबाद) से बडकू साहू उनके साथ में विजय वे तेलगु भाषा में कुछ शब्दों को बता रहे हैं 1 से 10 तक के गिनती को तेलगु शब्द में क्या बोलते है:
ओक्टी, रंडू, मोडू, नालू, आइडू, आडू, वेडू,त्म्मेनी, पद
घरेलू सामग्री- झाड़ू-चिदिरी ,पानी-मिलु,नमक-उप्पू,दाल-अप्पू,आलू-आलू गद्दा,बैगन-ओम्काया,चावल-अन्नम,दही-तेरगु,दूध-पालू,हल्दी-प्स्पो,मिर्ची-कादम,तेल-नुने..
यहां कुछ हिंदी शब्दों को तेलगु में अनुवाद किया गया है |
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: SONG TELUGU BHASHA VICTIMS REGISTER VIJAY
हमारे गाँव से रोड तक कच्ची सडक होने से बारिश में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है-
ग्राम-धुर्सी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम खोहडिया बता रहे हैं मेन रोड से उनके गाँव तक कच्ची सड़क है, जिसमे बारिश के दिनों कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, मोहल्ले में 9 घर है, 2015-16 से लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्होंने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन अधिकारी काम को टाल दे रहे हैं, उनका कहना है यदि सड़क में मुरुम डाल दिया जाए या पक्की सड़क बना दिया जाए तो चलने लायक हो सकता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : SDM@7587202092, CEO@9669625077. संपर्क नंबर@8085182856.

