कक्ष निर्माण हुए कई साल हो गये लेकिन आज तक दूसरा किस्त नहीं आया...

ग्राम पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा , रामलाल बैस, धरम दास वैस, सियाराम वैस और अमर सिंह बता रहे हैं, उन्होंने विद्यालय में हेडमास्टर कक्ष का निर्माण कराया है, जिसके लिये पहला किस्त 1 लाख 37 हजार रूपए मिला था, लेकिन दूसरा किस्त आज तक नहीं मिला, निर्माण कार्य 2015 में पूरा हो चुका है, किस्त नहीं मिलने के कारण आज भी मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं बजट नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर दूसरा किस्त दिलाने में मदद करें : सरपंच@8462997411. (सियाराम वैस) संपर्क नंबर@9669593766.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VAIS VICTIMS REGISTER

शौचालय बने डेढ़ साल हो गया है, आज तक योजना का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा बता रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय का निर्माण अपने लागत से कराया है, जिसका आधा पैसा उन्हें मिल गया है और आधा पैसा नहीं मिला है, सरपंच सचिव के पास आवेदन करने पर बोलते हैं अभी पैसा नहीं आ रहा है आने पर मिलेगा, शौचालय बने डेढ़ साल हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नहीं मिला, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : बसंतलाल वर्मा@9516513961, सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, CEO@9926192534.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR TOILET VARMA VICTIMS REGISTER

एक तिल के लिए ही क्यों लड़ बैठे भाई...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
एक तिल के लिए ही क्यों लड़ बैठे भाई-
एक दिल को क्यों हम पटाते नही भाई-
दस दिल हो जाने पर भी हमें परवाह नही-
सौ दिल टूट जाएं तो भी हमें कोई गम नही-
हमारी भूख बढ़ती ही जाती है, भूख कब तक सहें-
हमारा वतन चला जा रहा है, सूखा कब तक सहें...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मेन रोड के किनारे, बस स्टैंड के करीब शराब की भट्टी, आवेदन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती...

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं, जैतहरी से पेंड्रारोड और अनूपपुर का जो मेन रोड है, डबल रोड बना है, पर मेन रोड के किनारे 10 से 20 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब की भट्टी कई वर्षो से चल रही है, 150 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड है, प्रतिदिन लोगो की भीड़ रहती है, इसलिए वहां शराब की भट्टी नही होनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय के पास 11-09-2018 को जन सुनवाई में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9753725459, SDO@9406518295. संपर्क नंबर@9522385087.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ANUPPUR LIQUOR MP NATTHULAL RATHOUR SHOP SONG VICTIMS REGISTER

आधा पेट खा के बेटा तोला भर पेट खवाएं गा...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर दुलारू बेटा गा मोर दुलारू बेटा गा-
दस महिना कोख मा धरके तोला मै जन्मायों गा-
अपन लहू ला गोरस बनके तोला मै पियायों-
अपन जिन्दगी ला दांव लगाके तोर जिन्दगी ला सँवारे गा-
आधा पेट खा के बेटा तोला भर पेट खवाएं गा-
मोर बुढ़तकाल के सहारा होबे कहिके पातेयों गा...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »