रेरेला रेला, रेरेला रेला...गोंडी में एक शादी गीत
नगर पंचायत भमरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से तारा बाई गोंडी में एक शादी गीत सुना
रही है – रेरेला रेला, रेरेला रेला-
रेरेला रेला, रेरेला रेला रिरिला चुटका करे ना नन्ना वायेना-
एन्देना नन्ना वायेना एन्देना रंगडोली बंग्लाते एन्देना – जुमकंग करेना नन्ना एन्देना वायेना जुमकंग करेना नन्ना वायेना – एन्देना रंगडोली बंग्लाते एन्देना रेरेला रेला, रेरेला रेला...
Posted on: May 24, 2020. Tags: BHAMRAGAD GONDI MADIA MARRIAGE SONG
करा परछन की तैयारी, राम गमना लैके आये गाइन...रीवा से बघेली परछनी गीत
बहनी दरबार जिला रीवा मध्यप्रदेश से सियाबती बघेली परछन गीत सुना रही हैं :
करा परछन की तैयारी, राम गमना लैके आये गाइन-
भितरे से निकलै माता कौशल्या, कंचन आरती सजावै, राम धन नव लैके आय गएँ – हंसी हंसी पूछै माता कौसिल्या, कैसी ललन सासु रारी, राम गवना लैके आय गए-
का दिहिन सारिन का दिहिन सरहज, का दिहिन सास तुम्हारी-
राम गवना लैके आ गए, कंघी दिहिन सारी सीसा दिहिन सरहज-
सास दिहिन राजकुमारी राम गवना लैके आये गायन...
मोबाईल नंबर@8827389351
Posted on: May 24, 2020. Tags: MP PARCHHANI REWA SONG
अब अधिक लोग महुए के तेल का उपयोग खाने के लिए नहीं करते, खरीदकर खाते हैं... (गोंडी )
नगर पंचायत भाम्रागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से मोतीराम दादा सीजीनेट के मोहन यादव को माड़िया भाषा में महुआ के बारे में बता रहे है -वे कह रहे हैं कि महुआ से कई तरह का लाभ होता है जैसे कि टोरा यानि उसके बीज को बीनकर फोड़कर सुखाया जाता है |उससे तेल निकाला जाता है | इसका खाने में भी उपयोग किया जाता है |अब लोग पहले जेसे महुआ के तेल नहीं खाते अब बाजार से खरीदकर खाते है |(166541)
Posted on: May 24, 2020. Tags: BHAMRAGAD GONDI MADIA MAHUA MH
कोरेन्टाइन में खाने की कोई व्यवस्था नहीं, हैंडपंप भी छूने नहीं देते, कोरोना हो जाएगा बोलते हैं...
ग्राम उपरवार, ब्लॉक जबा, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शेषमणि चर्मकार बता रहे है मै गरीब परिवार से हूँ मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है पीथमपुर जिला धार मध्यप्रदेश में काम करने गया था वहां से किसी तरह पैदल और फिर बस से घर पहुंचा हूँ पर अभी मुझे कोरनटाइम में रखा गया है | वंहा से आने के बाद यहां हम 10 लोगों एक स्कूल में रखा गया है जंहा खाना पीना की कोई सुबिधा नहीं है मेरे घर से खाना पहुँचाने आते हैं तो हम किसी तरह ज़िंदा हैं | यंहा तक कि लोग मुझे हैंड पंप की पानी तक भी नहीं पीने देते है बोल रहे है हैंड पंप छूने से कोरोना माहमारी फ़ैल जायेगी जिससे मै और अधिक परेशान हूँ प्लीज समस्त सीजीनेट के साथी मेरी मदद करें ताकि मुझे खाना और पानी की दिक्कत न हो मेरा मोबाईल नंबर@8516021109. गाँव के सचिव@9109481198 [168092]
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA
Impact: लॉकडाउन में नोएडा में फंसे हैं, खाने में समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है...
जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी बहुत खुश हैं,और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर@8700615881.
