कोरेन्टाइन में खाने की कोई व्यवस्था नहीं, हैंडपंप भी छूने नहीं देते, कोरोना हो जाएगा बोलते हैं...
ग्राम उपरवार, ब्लॉक जबा, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शेषमणि चर्मकार बता रहे है मै गरीब परिवार से हूँ मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है पीथमपुर जिला धार मध्यप्रदेश में काम करने गया था वहां से किसी तरह पैदल और फिर बस से घर पहुंचा हूँ पर अभी मुझे कोरनटाइम में रखा गया है | वंहा से आने के बाद यहां हम 10 लोगों एक स्कूल में रखा गया है जंहा खाना पीना की कोई सुबिधा नहीं है मेरे घर से खाना पहुँचाने आते हैं तो हम किसी तरह ज़िंदा हैं | यंहा तक कि लोग मुझे हैंड पंप की पानी तक भी नहीं पीने देते है बोल रहे है हैंड पंप छूने से कोरोना माहमारी फ़ैल जायेगी जिससे मै और अधिक परेशान हूँ प्लीज समस्त सीजीनेट के साथी मेरी मदद करें ताकि मुझे खाना और पानी की दिक्कत न हो मेरा मोबाईल नंबर@8516021109. गाँव के सचिव@9109481198 [168092]
