स्वास्थ्य स्वर : भुखार का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य जे पी तिवारी बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुटकी 10 ग्राम, चिरायता 10 ग्राम, दाख 10 ग्राम, थोड़ा सा गुड़ दो गिलास पानी में उबालें, जब एक कप बच जाये| तो सुबह शाम तीन दिन तक सेवन करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : जे पी तिवारी@7223041775.

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

आँखों को जो भा जाये वही सुंदर, दिल तो एक मदारी का बंदर...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आँखों को जो भा जाये वही सुंदर-
दिल तो एक मदारी का बंदर-
उसे क्या पता है ये समुंदर-
वह तो रहता शरीर के अंदर-
फिर भी कुछ-कुछ ताड़ जाता है-
आँखों को कुछ समझाता है...

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सुन-सुन मेरी गुडिया सुन, सुन-सुन मेरी गुडिया सुन...देश भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धाली एक गीत सुना रहे हैं :
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
सुन-सुन मेरी गुडिया सुन-
प्यार की गंगा बहे, देश में एकता रहे-
भस्म काली रात हो रोशनी की भी बात हो-
बात हो इंसान की बात हो हिंदुस्तान की-
मेरा भारत एक है, एकता में एक है...

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHALI SATNA SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले-
तुमको लाखो परनाम-
तू जलथल में तुम्ही अम्बर मे-
तुम्ही नगर के घर-घर में-
कैलास पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमको लाखो परनाम...

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

नटखट पंछी पिंजरे में है बंद, नहीं उड़ सकता स्वछंद...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नटखट पंछी पिंजरे में है बंद-
नहीं उड़ सकता स्वछंद फिर भी-
करवा डालता लंथन-
जिसका पता है वह धंन-
एक दिन पिंजड़ा से उड़ जाता है-
स्वछंद उडाता रहता है...

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »