Impact : 6 महीने से रुका विधवा पेंशन अब मिलने लगा है...
ग्राम-भूडूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| सोनमती को 6 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच के पास में आवेदन किया| लेकिन सुनवायी नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 जुलाई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया | जिसके 3 महीने बाद से उनको पेंशन मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8462893262.
Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...कविता-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ देश काल की जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ जात पात की ऊँची नीची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ शब्दो का सिर्फ नाम है-
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...
Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
राम लखन बोये हे जवारा हो माई, मातेश्वरी तोर भुवन मा...गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
राम लखन बोये हे जवारा हो माई, मातेश्वरी तोर भुवन मा-
मातेश्वरी तोर भुवन मा ओ दाई, दुर्गा ओ तोर भुवन मा-
तीनो लोक गूंजे जयकारा ओ माई तोरे भुवन मा-
कौन जोते तोरे खेत महामाई, कोन बोये फुलवरिया-
कौन जलावे कलश में दियना...
Posted on: Jul 18, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो...गीत-
नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावाल, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो-
अउ गांजा दारू पीना छोड़ दूरा छोड़ दो-
दारू पीना छोड़ो भईया, गांजा पीना छोडो भईया-
डब-डब अईसे दारू चूवे, दारु अईसे चुवाय देहे-
चिलम से गांजा अईसे उड़े, वईसे धुंवा उड़ाय देहे...
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
6 महीने से हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-फरहद, पंचायत-रिमारी 329, ब्लाक-सिरमौर जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुलसी प्रसाद प्रजापती बता रहे हैं| उनके मोहल्ले के वार्ड 18 में स्कूल के पास का हैण्डपंप 6 महीने से ख़राब है| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है| सी एम हेल्पलाइन में आवेदन दे चुके हैं| आज भी सुधार नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@8120866999. सरपंच@9200272666. संपर्क नंबर@9009392991.
