निवासी रूपलाल मरावी नाटक, गीत, संगीत में रूचि रखते हैं, और बासुरी बजाते है-
ग्राम-धुमाडांड, भगत पारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीजीनेट के साथियों को बासुरी की धुन सुना रहे हैं| वे अपने आस पास के इलाको में जहां भी काम करने अवसर मिलता है| वहां जाकर बासुरी बजाते हैं| इसके साथ ही वे नाटक, संगीत में रूचि रखते हैं|
Posted on: May 08, 2019. Tags: CG MUSIC ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
माँ मुझे भी एक लाठी दे दो, आगे को बढ़ जाऊंगा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
माँ मुझे भी एक लाठी दे दो, आगे को बढ़ जाऊंगा-
सरहद पर जा कर आतंकियों को मार भगाऊंगा-
डटा रहूँगा जब तक, उन्हें मार न गिराऊं-
गिन गिन कर बदला लूंगा उनसे-
उनके लहु से अपना प्यास बुझाऊँ-
वो हत्यारे आँख दिखाते, उनसे लोहा डटकर लेना है-
उनके बुरे मनसूबो को, पानी पानी कर देना है...
Posted on: May 08, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मईया ओ तोहे हमानी के डाहर पड़ो...गीत-
ग्राम-कमाडीमा अम्बाडीपा, विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वर यादव एक गीत सुना रहे है:
मईया ओ तोहे हमानी के डाहर पड़ो-
मईया हो हमनी के दुई बाड़ो डाहर-
तोर बिना हमें रास्ता नई दिखे मोरी मईया-
तोई बाड़ो सहारे मईया हो-
विद्या के दाता मईया तोई बाड़ो-
रास्ता दिखाने वाले...
Posted on: May 08, 2019. Tags: CG DHANESHWAR YADAV JASPUR SONG VICTIMS REGISTER
पाकिस्तान का जरा-जरा कांप उठेगा, हम भी धरती के लाल...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
पाकिस्तान का जरा-जरा कांप उठेगा, हम भी धरती के लाल-
नहीं डरेंगे उनसे हम, अपनी मर्यादा रखें हैं संभाल-
लोहा उनसे ले लेंगे, जो हमसे गद्दारी करते हैं-
नहीं छोड़ेंगे हम उनको जो हमसे जलते हैं-
दम ख़म हम मे भी है, चूड़ियां हम नहीं पहने हुए हैं-
सारी हेकड़ी तोड़ के रख देंगे, जो बुरी नज़र हम पे रखते हैं...
Posted on: May 08, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
वार्ड क्रमांक 26, मोहल्ला शारदापुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पांडे बता रहे हैं| उनके वार्ड में पानी की समस्या है| वे तीन माह से अधिकरियों के पास आवेदन कर रहे हैं| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| सी एम हेल्पलाइन में भी शिकायत किये हैं| कोई सुनवाई नहीं हो रही है| पानी के लिये पैसा समय पर वसूला जाता है| लेकिन पानी सप्लाई नहीं किया जाता है| गर्मी के दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर, पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9479844807.
